PM Narendra Modi ने शुभकामनाएं दी, 50 साल का हुआ सिक्किम, SKM ने सिक्किम की स्थापना दिवस पर तिरंगा यात्रा निकाली

आज सिक्किम का 50वां स्थापना दिवस है। PM Narendra Modi ने इस अवसर पर सिक्किम की जनता को शुभकामनाएं दी। वहीं एसकेएम ने राज्य में तिरंगा यात्रा निकाली।

आज सिक्किम राज्य का 50वां स्थापना दिवस है। 16 मई 1975, आज से 50 साल पहले, सिक्किम भारत का 22वां राज्य बन गया था। इससे पहले यहां पर राजा का शासन हुआ करता था। सिक्किम में लोकतंत्र भी आज से शुरू हुआ। इस अवसर पर सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा (SKM) ने एमजी रोड से गंगटोक के पलजोर स्टेडियम तक एक तिरंगा रैली निकाली। भारतीय सशस्त्र बलों ने भी इस रैली में ऑपरेशन सिंदूर का समर्थन किया। पीएम मोदी ने सिक्किम राज्य के स्थापना दिवस पर भी लोगों को बधाई दी।

PM Narendra Modi ने शुभकामनाएं दी

PM मोदी ने सिक्किम के स्थापना दिवस पर प्लेटफार्म X पर एक पोस्ट की है। “सिक्किम के लोगों को उनके राज्य दिवस पर हार्दिक बधाई! सिक्किम राज्य बनने की 50वीं वर्षगांठ इस अवसर को और भी खास बनाती है! सिक्किम मेहनती लोगों, विशाल सांस्कृतिक परंपराओं और शांत सुंदरता के लिए जाना जाता है। इसने विभिन्न क्षेत्रों में प्रगति की है। इस खूबसूरत राज्य के लोग हमेशा समृद्ध रहें।”

सीएम तमांग ने पोस्ट किया

सिक्किम के सीएम प्रेम सिंह तमांग ने एक पोस्ट में कहा, “इस ऐतिहासिक दिन पर, जब हम राज्य बनने की 50वीं वर्षगांठ मना रहे हैं, मैं हर सिक्किमवासी को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देता हूँ।” 16 मई 1975 को हमारे इतिहास में एक बड़ा बदलाव हुआ। यह वह दिन था जब सिक्किम ने औपचारिक रूप से भारतीय संघ में शामिल होकर लोकतंत्र, एकता और विश्वास का भविष्य अपनाया। हम एक साथ मिलकर एक ऐसे सिक्किम बनाने की कोशिश करते हैं जो समावेशी, दूरदर्शी, पर्यावरण के प्रति जागरूक और अपने मूल्यों में गहराई से निहित हो।

SKM ने तिरंगा यात्रा निकाली

सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा (SKM) के कार्यकारी अध्यक्ष कुंगा नीमा लेप्चा ने कहा, “आज 50वां राज्य दिवस भी है। राज्य के पच्चीस वर्ष पूरे होने के इस महत्वपूर्ण अवसर पर उपस्थित होने के लिए सभी लोगों का आभार व्यक्त करना चाहता हूँ। यह तिरंगा यात्रा पूरे देश के साथ हमारी एकजुटता व्यक्त करने के लिए की गई है, क्योंकि CM ने हमें इसे आतंकवादियों पर भारत की जीत के सम्मान में करने का आदेश दिया था। इसके अलावा, यह ऑपरेशन सिंदूर के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सम्मान व्यक्त करने के लिए भी आयोजित किया गया है, जिसने एक तरह से इतने क्रूर और अमानवीय आतंकवादियों की गतिविधियों को रोका है। आज हम पूरे देश के साथ अपनी एकजुटता व्यक्त करने के लिए यहां आए हैं।”

Exit mobile version