ट्रेंडिंग

UP Police Admit Card: यूपी पुलिस कांस्टेबल एग्जाम का डायरेक्ट लिंक डाउनलोड करें

UP Police Admit Card

UP Police Admit Card: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती और प्रोन्नति बोर्ड ने कांस्टेबलों की भर्ती परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी किए हैं। उम्मीदवार इसे डाउनलोड करने के लिए यहां दिए गए सीधे लिंक का उपयोग कर सकते हैं।

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती और प्रोन्नति बोर्ड (UPPPPB) ने आज कांस्टेबलों की भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी किया। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती और प्रोन्नति बोर्ड (uppbpb.gov.in) की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अभ्यर्थी एडमिट कार्ड डाउनलोड करें। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए अभ्यर्थी यहां दी गई विधि भी अपना सकते हैं।

UP Police Admit Card: 17 और 18 फरवरी को उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती और प्रोन्नति बोर्ड कांस्टेबल परीक्षा करेगा। परीक्षा दो पालियों में होगी। सुबह 10 से 12 बजे और शाम 3 से 5 बजे परीक्षा होगी। यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा 60244 पदों को भरेगी। जबकि यूपीपीआरपीबी ने 10 फरवरी को सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी किया था। 2024 यूपी पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड में नाम, शिफ्ट और फोटो जैसे विवरणों को पूरी तरह से पढ़ना चाहिए।

UP Police Admit Card: यदि अभ्यार्थी अपने शहर का विवरण डाउनलोड नहीं कर पाते हैं, तो वे 044-47749010 पर संपर्क कर सकते हैं। परीक्षार्थी अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक साइट पर जा सकते हैं।

CBSE Latest News: परीक्षाएं कल से शुरू होंगी, बोर्ड ने आवश्यक नोटिस जारी किए हैं और विद्यार्थियों और पैरेंट्स को अलर्ट किया गया है।

UP Police Constable Admit Card Out: जानें कैसे करें डाउनलोड

  • स्टेप 1: उम्मीदवार एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाएं.
  • स्टेप 2: इसके बाद उम्मीदवार होमपेज पर नोटिस टैब पर क्लिक करें.
  • स्टेप 3: अब उत्तर प्रदेश पुलिस में रिजर्व सिविल पुलिस के पदों के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक पर क्लिक करें.
  • स्टेप 4: फिर उम्मीदवार अपने लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें.
  • स्टेप 5: इसके बाद उम्मीदवार सबमिट करें.
  • स्टेप 6: अब उम्मीदवार एडमिट कार्ड डाउनलोड करें.
  • स्टेप 7: अंत में उम्मीदवार एडमिट कार्ड का प्रिंट आउट निकाल लें.

डायरेक्ट लिंक के जरिए डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

फेसबुक और ट्विटर पर हमसे जुड़ें और अपडेट प्राप्त करें:

facebook-https://www.facebook.com/newz24india

twitter-https://twitter.com/newz24indiaoffc

Related Articles

Back to top button
Share This
हरियाणा की क्वीन Pranjal Dahiya के WOW लुक्स Anant-Radhika की शादी में आएंगे ये बॉलीवुड कपल्स Instagram की क्वीन Jannat Zubair के शानदार लुक्स 2024 में ये बॉलीवुड जोड़ियां बनेंगी Parents DDLJ की ‘सिमरन’ के शानदार Saree Looks
हरियाणा की क्वीन Pranjal Dahiya के WOW लुक्स Anant-Radhika की शादी में आएंगे ये बॉलीवुड कपल्स Instagram की क्वीन Jannat Zubair के शानदार लुक्स 2024 में ये बॉलीवुड जोड़ियां बनेंगी Parents DDLJ की ‘सिमरन’ के शानदार Saree Looks