मनोरंजन

Fauzi: प्रभास की फिल्म ‘फौजी’ का नया पोस्टर रिलीज, दमदार लुक के साथ सामने आई रिलीज डेट

हनु राघवपुडी के निर्देशन में बनी 'फौजी' 3 दिसंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। नए पोस्टर में प्रभास का इंटेंस अवतार चर्चा का विषय बन गया है।

प्रभास की फिल्म ‘फौजी’ का नया पोस्टर रिलीज हो गया है। दमदार लुक के साथ मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट 3 दिसंबर घोषित कर दी है।

सुपरस्टार प्रभास की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘फौजी’ को लेकर फैंस का इंतजार अब और बढ़ गया है। फिल्म के निर्माताओं ने ‘फौजी’ का नया पोस्टर जारी करते हुए इसकी आधिकारिक रिलीज डेट का भी ऐलान कर दिया है। पोस्टर में प्रभास का दमदार और गंभीर अवतार सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

3 दिसंबर को रिलीज होगी ‘फौजी’

निर्माताओं के अनुसार, ‘फौजी’ इस साल 3 दिसंबर को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। रिलीज डेट की घोषणा के साथ शेयर किए गए नए पोस्टर ने फिल्म को लेकर दर्शकों की उत्सुकता और बढ़ा दी है। प्रभास के फैंस पोस्टर को सोशल मीडिया पर जमकर शेयर कर रहे हैं।

पोस्टर में दिखा प्रभास का इंटेंस लुक

फिल्म के नए पोस्टर में प्रभास एक बेहद दमदार और युद्धभूमि वाले अंदाज में दिखाई दे रहे हैं। उनके हाथ में बंदूक है, शरीर पर खून और कीचड़ के निशान नजर आ रहे हैं। गले में जनेऊ और गंभीर चेहरे के साथ उनका लुक फिल्म के किरदार की झलक देता है। पोस्टर का बैकग्राउंड भी युद्ध की भयावहता को दर्शाता है, जिसने दर्शकों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है।

also read;- Diljit Dosanjh Fee: ‘सतलुज’ के लिए दिलजीत दोसांझ ने ली…

ब्रिटिश भारत की पृष्ठभूमि पर आधारित है कहानी

‘फौजी’ की कहानी 1940 के दशक के ब्रिटिश भारत की पृष्ठभूमि पर आधारित बताई जा रही है। फिल्म में युद्ध, रोमांस और एक्शन का मिश्रण देखने को मिलेगा। प्रभास इसमें एक सैनिक की भूमिका निभा रहे हैं, जो देशभक्ति और संघर्ष से जुड़ी कहानी को बड़े पर्दे पर जीवंत करेंगे।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Prabhas (@actorprabhas)

फिल्म में नजर आएंगे कई दिग्गज कलाकार

प्रभास के अलावा फिल्म में मिथुन चक्रवर्ती और अनुपम खेर जैसे अनुभवी कलाकार भी अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे। फिल्म का निर्देशन हनु राघवपुडी ने किया है, जबकि इसका निर्माण माइथ्री मूवी मेकर्स के बैनर तले किया जा रहा है। संगीत की जिम्मेदारी विशाल चंद्रशेखर ने संभाली है।

‘स्पिरिट’ में भी दिखेंगे प्रभास

‘फौजी’ के बाद प्रभास निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म ‘स्पिरिट’ में भी नजर आएंगे। इस फिल्म में उनके साथ अभिनेत्री तृप्ति डिमरी मुख्य भूमिका निभाएंगी। ‘स्पिरिट’ की रिलीज डेट पहले ही घोषित की जा चुकी है और यह 5 मार्च 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

फैंस में बढ़ा उत्साह

‘फौजी’ का नया पोस्टर सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर प्रभास के लुक की जमकर तारीफ हो रही है। कई फैंस इसे अभिनेता के अब तक के सबसे दमदार लुक्स में से एक बता रहे हैं। अब दर्शकों को फिल्म के टीज़र और ट्रेलर का बेसब्री से इंतजार है।

For English Newshttp://newz24india.in

Related Articles

Back to top button