पंजाब बीजेपी के पूर्व विधायक बलविंदर सिंह लाडी ने समर्थकों सहित आम आदमी पार्टी जॉइन की। मनीष सिसोदिया, अमन अरोड़ा और हरदीप सिंह मुंडियां रहे मौजूद।
पंजाब की राजनीति में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को एक और बड़ा झटका लगा है। श्री हरगोबिंदपुर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक और पंजाब बीजेपी के वरिष्ठ नेता बलविंदर सिंह लाडी ने अपने समर्थकों के साथ आम आदमी पार्टी (AAP) की सदस्यता ग्रहण कर ली।
यह कार्यक्रम वरिष्ठ आप नेता एवं पंजाब प्रभारी मनीष सिसोदिया और पंजाब अध्यक्ष अमन अरोड़ा की मौजूदगी में आयोजित किया गया। इस अवसर पर पंजाब सरकार के कैबिनेट मंत्री हरदीप सिंह मुंडियां भी मौजूद रहे और उन्होंने सभी नए सदस्यों का पार्टी में स्वागत किया।
ALSO READ:- मोदी सरकार ने लोगों पर ई-20 पेट्रोल थोपने के लिए ऑटो कंपनियों से बुलवाया झूठ- केजरीवाल
बलविंदर सिंह लाडी ने कहा कि उन्होंने मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार के कार्यों और जनहित की नीतियों से प्रभावित होकर आम आदमी पार्टी में शामिल होने का फैसला लिया है। उनका कहना था कि राज्य में शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और पारदर्शी शासन को लेकर सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों ने उन्हें यह निर्णय लेने के लिए प्रेरित किया।
आम आदमी पार्टी के नेताओं ने कहा कि पंजाब में पार्टी का जनाधार लगातार मजबूत हो रहा है और विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता जनता की सेवा के उद्देश्य से AAP का दामन थाम रहे हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि बलविंदर सिंह लाडी और उनके समर्थकों के पार्टी में शामिल होने से संगठन को और मजबूती मिलेगी।
कैबिनेट मंत्री हरदीप सिंह मुंडियां ने नए सदस्यों का स्वागत करते हुए कहा कि पार्टी में शामिल होने वाले सभी नेताओं को पूरा सम्मान दिया जाएगा और वे पंजाब के विकास के लिए मिलकर काम करेंगे।
राजनीतिक जानकारों का मानना है कि आगामी चुनावों से पहले नेताओं का दल बदलना पंजाब की राजनीति में नए समीकरण बना सकता है। वहीं, आम आदमी पार्टी इसे अपने संगठन के विस्तार और जनता के बढ़ते विश्वास का संकेत मान रही है।
For English News: http://newz24india.in
Visit WhatsApp Channel: https://whatsapp.com/channel/0029Vb4ZuKSLSmbVWNb1sx1x



