राज्यपंजाब

पंजाब में शिक्षा क्रांति: अब हर घर पहुंचेगी उच्च शिक्षा, मान सरकार का बड़ा फैसला

पंजाब की मान सरकार का बड़ा फैसला। कामकाजी लोगों और गृहणियों के लिए हर कॉलेज में खुलेंगे ओपन यूनिवर्सिटी के लर्नर सपोर्ट सेंटर, घर के पास मिलेगी शिक्षा।

मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ने राज्य में शिक्षा क्रांति को अगले स्तर पर ले जाते हुए एक और जनहितैषी फैसला लिया है। कामकाजी पेशेवरों और गृहणियों के उच्च शिक्षा के सपने को पूरा करने के लिए सरकार ने राज्य के सभी सरकारी, सहायता प्राप्त और निजी कॉलेजों को ‘जगत गुरु नानक देव पंजाब स्टेट ओपन यूनिवर्सिटी’ के तहत लर्नर सपोर्ट सेंटर स्थापित करने के निर्देश जारी किए हैं। इस ऐतिहासिक कदम के बाद अब दूर-दराज के इलाकों में रहने वाले जरूरतमंद छात्रों को उच्च शिक्षा हासिल करने के लिए अपने घरों से दूर नहीं जाना पड़ेगा। वे अपने नजदीकी कॉलेज में बने सपोर्ट सेंटर के माध्यम से ही दूरस्थ शिक्षा का लाभ उठा सकेंगे।

also read:- हरपाल चीमा का सख्त निर्देश: रंगला पंजाब विकास योजना के…

भगवंत मान सरकार के इस फैसले का सीधा लाभ उन लोगों को मिलेगा जो किसी कारणवश नियमित रूप से कॉलेज जाने में असमर्थ हैं। इस नई नीति के तहत छात्रों को अब यूनिवर्सिटी मुख्यालय या बड़े शहरों की दौड़ नहीं लगानी होगी, बल्कि उनके नजदीकी सरकारी या निजी कॉलेज ही सहायता केंद्र के रूप में काम करेंगे। सभी श्रेणियों के कॉलेजों के लिए इन सेंटर्स को स्थापित करना अनिवार्य कर दिया गया है ताकि दूरस्थ शिक्षा का दायरा तेजी से फैले। इस फैसले से विशेष रूप से उन महिलाओं, कामकाजी युवाओं और आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों को सबसे ज्यादा मदद मिलेगी जो अपनी पढ़ाई बीच में छोड़ चुके थे।

सरकार का मुख्य उद्देश्य शिक्षा को हर नागरिक की पहुंच में लाना है। लर्नर सपोर्ट सेंटर के माध्यम से राज्य के अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति तक गुणवत्तापूर्ण और सस्ती उच्च शिक्षा पहुंचाना सुनिश्चित किया जा रहा है। इस योजना का सबसे बड़ा लाभ उन गृहणियों को मिलेगा जो पारिवारिक जिम्मेदारियों के कारण कॉलेज नहीं जा पातीं, और उन कामकाजी लोगों को जो अपने करियर के साथ-साथ अपनी शैक्षणिक योग्यता को बढ़ाना चाहते हैं। ओपन यूनिवर्सिटी के इन सेंटर्स पर अध्ययन सामग्री, काउंसलिंग और परीक्षा से जुड़ी सभी सुविधाएं स्थानीय स्तर पर ही उपलब्ध कराई जाएंगी।

For English News: http://newz24india.in

Related Articles

Back to top button