UIDAI Alert: 5 से 7 साल के बच्चों का आधार नहीं कराया अपडेट, तो हो सकता है Inactive – जानें जरूरी नियम
UIDAI ने 5 से 7 वर्ष के बच्चों के लिए बायोमेट्रिक अपडेट अनिवार्य कर दिया है। मुफ्त अपडेट का लाभ उठाएं वरना आधार हो सकता है निष्क्रिय। जानें पूरी जानकारी।
अगर आपके घर में कोई बच्चा 5 से 7 वर्ष की उम्र का है, तो यह खबर आपके लिए बहुत जरूरी है। UIDAI (भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण) ने साफ कर दिया है कि इस आयु वर्ग के बच्चों का बायोमेट्रिक अपडेट (MBU) कराना अनिवार्य है। अगर ऐसा नहीं किया गया तो उनका आधार कार्ड निष्क्रिय (Inactive) किया जा सकता है।
पहला अपडेट है पूरी तरह से निशुल्क
UIDAI ने यह सुविधा दी है कि पहला बायोमेट्रिक अपडेट 5 से 7 वर्ष की उम्र में मुफ्त किया जाएगा। इसके लिए किसी भी नजदीकी आधार सेवा केंद्र (Aadhaar Seva Kendra) पर जाकर अपडेट कराया जा सकता है।
क्यों जरूरी है यह अपडेट?
5 साल से कम उम्र के बच्चों का नामांकन करते समय केवल फोटोग्राफ, नाम, जन्मतिथि, लिंग और पता लिया जाता है। उस समय फिंगरप्रिंट और आइरिस स्कैन नहीं लिए जाते क्योंकि बच्चे का बायोमेट्रिक डेटा स्थिर नहीं होता।
इसलिए जैसे ही बच्चा 5 साल का होता है, फिंगरप्रिंट, आइरिस और फोटोग्राफ का अपडेट अनिवार्य हो जाता है ताकि आधार एक्टिव बना रहे।
also read:- इंस्टाग्राम से करोड़ों की कमाई: फॉलोअर्स बढ़ाने के आसान…
7 साल के बाद देना होगा शुल्क
अगर बच्चे का पहला बायोमेट्रिक अपडेट 7 वर्ष से पहले नहीं कराया गया, तो बाद में ₹100 शुल्क देना पड़ेगा। UIDAI के अनुसार, 5 से 7 वर्ष के बीच यह प्रक्रिया मुफ्त है।
आधार शुल्क विवरण
सेवा शुल्क
नया आधार नामांकन ₹0 (मुफ़्त)
पहला बायोमेट्रिक अपडेट (5-7 वर्ष) ₹0 (मुफ़्त)
डेमोग्राफिक अपडेट (नाम, पता आदि) ₹50
बायोमेट्रिक अपडेट (7 साल के बाद) ₹100
आधार में क्या-क्या बदला जा सकता है?
नाम में परिवर्तन – दो बार
जन्म तिथि में बदलाव – एक बार (दूसरी बार विशेष कारणों पर)
मोबाइल नंबर, पता और फोटो – जितनी बार चाहें
मुखिया आधारित पता अपडेट – परिवार के किसी सदस्य के आधार से
ऐसे चेक करें आधार स्टेटस
आप अपने या अपने बच्चे का आधार स्टेटस इन दो तरीकों से चेक कर सकते हैं:
My Aadhaar Portal: https://myaadhaar.uidai.gov.in
mAadhaar App: इसमें आप e-Aadhaar डाउनलोड, पता अपडेट, PVC कार्ड ऑर्डर जैसी सुविधाएं ले सकते हैं।
UIDAI से संपर्क कैसे करें?
हेल्पलाइन नंबर: 1947
ईमेल: [email protected]
For More English News: http://newz24india.in
Visit WhatsApp Channel: https://whatsapp.com/channel/0029Vb4ZuKSLSmbVWNb1sx1x



