भारत

शिबू सोरेन के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जताया शोक, कहा – “आदिवासी समाज के सच्चे प्रहरी थे”

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शिबू सोरेन के निधन पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने उन्हें आदिवासी समाज और वंचितों के सशक्तिकरण के लिए समर्पित नेता बताया। पढ़ें पूरी खबर।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज झारखंड के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री श्री शिबू सोरेन के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व ट्विटर) पर एक भावुक पोस्ट साझा करते हुए उन्हें “ज़मीन से जुड़ा नेता” बताया और कहा कि उन्होंने सार्वजनिक जीवन में गरीबों, वंचितों और विशेषकर आदिवासी समुदायों के सशक्तिकरण के लिए समर्पित भाव से काम किया।

प्रधानमंत्री मोदी का शोक संदेश

प्रधानमंत्री मोदी ने अपने आधिकारिक हैंडल से लिखा: “श्री शिबू सोरेन जी ज़मीन से जुड़े नेता थे, जिन्होंने लोगों के प्रति अटूट समर्पण के साथ सार्वजनिक जीवन में ऊंचाइयों को छुआ। वे आदिवासी समुदायों, गरीबों और वंचितों को सशक्त बनाने के लिए विशेष रूप से समर्पित थे। उनके निधन से मुझे गहरा दुःख हुआ है। मेरी संवेदनाएं उनके परिवार और प्रशंसकों के साथ हैं। झारखंड के मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन जी से बात की और संवेदना व्यक्त की। ॐ शांति।”

आदिवासी समाज के अधिकारों की बुलंद आवाज थे शिबू सोरेन

श्री शिबू सोरेन न केवल झारखंड आंदोलन के प्रमुख नेताओं में शामिल थे, बल्कि उन्होंने झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के जरिए आदिवासी अधिकारों और सामाजिक न्याय की लड़ाई को नई दिशा दी। वे कई बार सांसद और झारखंड के मुख्यमंत्री रहे और उन्होंने आदिवासी समाज की आवाज को राष्ट्रीय स्तर पर मजबूती से रखा।

झारखंड के मुख्यमंत्री से की बात

प्रधानमंत्री मोदी ने झारखंड के मुख्यमंत्री और शिबू सोरेन के पुत्र श्री हेमंत सोरेन से फोन पर बात कर शोक संवेदना व्यक्त की। उन्होंने परिवार को इस कठिन समय में धैर्य और शक्ति की कामना की।

Related Articles

Back to top button