राजा शिवाजी में सलमान खान का कैमियो बना सबसे बड़ा सरप्राइज, फैंस बोले- ‘भाई की एंट्री ही असली हाइलाइट’
राजा शिवाजी में सलमान खान का धमाकेदार कैमियो वायरल, फैंस बोले- पूरी फिल्म एक तरफ, भाई की एंट्री एक तरफ।
ऐतिहासिक ड्रामा फिल्म राजा शिवाजी रिलीज होते ही चर्चा में आ गई है। रितेश देशमुख द्वारा निर्देशित इस फिल्म में कई बड़े सितारे नजर आ रहे हैं, लेकिन सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोर रहे हैं सलमान खान, जिनका कैमियो सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है।
राजा शिवाजी में सलमान की दमदार एंट्री ने जीता दिल
फिल्म राजा शिवाजी में सलमान खान की एंट्री ने दर्शकों को चौंका दिया। वह जीवा महाला के किरदार में नजर आए हैं। नारंगी पगड़ी, पारंपरिक कुर्ता और हाथ में तलवार लिए उनका लुक बेहद दमदार दिख रहा है। जैसे ही उनका सीन स्क्रीन पर आता है, थिएटर में तालियां और सीटियां गूंज उठती हैं।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X और इंस्टाग्राम पर राजाशिवाजी से जुड़े क्लिप्स तेजी से वायरल हो रहे हैं। फैंस उनके लुक और स्क्रीन प्रेजेंस की जमकर तारीफ कर रहे हैं।
Latest✨ #SalmanKhan done a power-packed cameo as Jiva Mahal in #RajaShivaji 🔥 pic.twitter.com/ziJUPGWl0D
— Salman Khan FC Jaipur (@MaboodSKFjaipur) May 1, 2026
फैंस का रिएक्शन: ‘पूरी फिल्म एक तरफ, भाई की एंट्री एक तरफ’
फिल्म राजाशिवाजी में सलमान के कैमियो पर दर्शकों की जबरदस्त प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है। एक यूजर ने लिखा, “कैमियो ऐसा कि पूरी फिल्म एक तरफ और भाई की एंट्री एक तरफ।” वहीं दूसरे फैन ने कहा, “बॉलीवुड में कैमियो किंग अगर कोई है तो वो सलमान खान हैं।”
कुछ दर्शकों ने उनके इस लुक को उनकी पुरानी फिल्म वीर की याद दिलाने वाला बताया।
also read:- विक्की कौशल की फिल्म ‘महावतार’ पर बड़ा प्लान, ‘लव एंड…
कैसे हिस्सा बने सलमान खान
रितेश देशमुख ने एक इंटरव्यू में बताया कि राजा शिवाजी में सलमान खान का जुड़ना एक दिलचस्प किस्सा है। नए साल की पार्टी में सलमान ने खुद फिल्म के बारे में पूछा और जब उन्हें पता चला कि उनके लिए कोई रोल तय नहीं है, तो उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि वह इस फिल्म का हिस्सा जरूर बनना चाहते हैं।
इसके बाद फिल्म राजा शिवाजी में उनके लिए खास तौर पर जीवा महाला का किरदार तैयार किया गया।
राजा शिवाजी: कहानी और स्टार कास्ट
फिल्म राजा शिवाजी छत्रपति शिवाजी महाराज के शुरुआती जीवन और उनके संघर्षों पर आधारित है। यह फिल्म उनके ‘स्वराज्य’ के सपने और उसे हासिल करने के जज्बे को दर्शाती है।
फिल्म में छत्रपति शिवाजी महाराज की भूमिका खुद रितेश देशमुख निभा रहे हैं। इसके अलावा संजय दत्त, अभिषेक बच्चन, विद्या बालन, भाग्यश्री, महेश मांजरेकर और बोमन ईरानी भी अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं।
For English News: http://newz24india.in
Visit WhatsApp Channel: https://whatsapp.com/channel/0029Vb4ZuKSLSmbVWNb1sx1x



