राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का केरलम दौरा। भाजपा प्रत्याशियों के नामांकन में उपस्थिति, जीत का दावा और जनता से समर्थन की अपील।
केरलम विधानसभा चुनावों के मद्देनजर राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को एक दिवसीय केरलम दौरा किया। इस दौरान उन्होंने भाजपा के चार बड़े उम्मीदवारों के नामांकन समारोहों में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और पार्टी के पक्ष में माहौल बनाने का प्रयास किया।
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने केरलम दौरे के दौरान कझाकुट्टम विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी और पूर्व केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री वी. मुरलीधरन के नामांकन में विशेष उपस्थिति दर्ज कराई। उन्होंने कहा कि मुरलीधरन का अनुभव और पीएम मोदी का मार्गदर्शन क्षेत्र को विकास की नई ऊंचाइयों तक ले जाएगा। साथ ही जनता से ‘डबल इंजन’ सरकार चुनने की अपील की।
इसके अलावा, मुख्यमंत्री ने कट्टकडा विधानसभा क्षेत्र से पी. के. कृष्णदास और नेमम विधानसभा क्षेत्र से राजीव चंद्रशेखर के नामांकन समारोह में भी भाग लिया। सीएम भजनलाल केरलम दौरे के दौरान उन्होंने जनता से केरलम में बदलाव की आवश्यकता पर जोर दिया और राजस्थान में सुशासन और कल्याणकारी योजनाओं के उदाहरण साझा किए।
वट्टियूरकावु विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी और पूर्व आईपीएस अधिकारी आर. श्रीलेखा के नामांकन में भी मुख्यमंत्री भजनलाल की उपस्थिति रही। उन्होंने कहा कि ‘विकसित भारत’ के लिए ‘विकसित केरलम’ आवश्यक है और श्रीलेखा जैसी सक्षम महिला नेतृत्व इसे संभव बना सकती है।
आज केरल प्रवास के दौरान तिरुवनंतपुरम स्थित भव्य ‘श्री पद्मनाभस्वामी मंदिर’ में भगवान श्री विष्णु जी के दर्शन करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।
जगद्गुरु आदि शंकराचार्य जी की इस पावन भूमि पर भक्ति और सनातन संस्कृति का अद्भुत संगम अनुभव कर मन अत्यंत अभिभूत है।
भगवान श्री पद्मनाभस्वामी… pic.twitter.com/MBvYcI1JR0
— Bhajanlal Sharma (@BhajanlalBjp) March 21, 2026
also read:- Rajasthan IAS IPS Transfer: राजस्थान में बड़े स्तर पर…
अपने केरलम दौरे के दौरान मुख्यमंत्री ने तिरुवनंतपुरम स्थित विश्व प्रसिद्ध श्री पद्मनाभस्वामी मंदिर में भगवान विष्णु के दर्शन किए। उन्होंने सनातन संस्कृति और राष्ट्र की समृद्धि की मंगलकामना की और कहा कि उत्तर और दक्षिण को जोड़ने में सनातन संस्कृति का विशेष योगदान है।
राजनीतिक विशेषज्ञों का मानना है कि सीएम भजनलाल केरलम दौरे का उद्देश्य राजस्थान के सफल ‘सोशल इंजीनियरिंग’ और कल्याणकारी योजनाओं का संदेश दक्षिण भारत तक पहुँचाना है। राजस्थान में पेपर लीक माफिया पर कार्रवाई और उज्ज्वला योजना जैसी पहलें केरलम के चुनावी रैलियों में भी चर्चा का विषय बनी हैं।
सीएम भजनलाल केरलम दौरे ने यह स्पष्ट कर दिया कि भाजपा के रणनीतिक प्रयासों में दक्षिण भारत को जोड़कर पार्टी की पहुंच बढ़ाने और प्रत्याशियों के लिए मजबूत समर्थन सुनिश्चित करने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
For English News: http://newz24india.in
Visit WhatsApp Channel: https://whatsapp.com/channel/0029Vb4ZuKSLSmbVWNb1sx1x



