राज्यराजस्थान

राजस्थान युवा शक्ति दिवस: CM भजनलाल शर्मा ने युवाओं के विकास हेतु 485 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण किया

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राजस्थान युवा शक्ति दिवस पर युवाओं के विकास हेतु ₹485 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण किया। स्टार्टअप्स और प्रशिक्षण कार्यक्रमों के माध्यम से युवा सशक्तिकरण को बढ़ावा।

राजस्थान दिवस के तीसरे दिन राज्य सरकार ने राजस्थान युवा शक्ति को समर्पित एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया। मानसरोवर, जयपुर स्थित टैगोर स्कूल में आयोजित राजस्थान युवा शक्ति दिवस के राज्य स्तरीय कार्यक्रम में प्रदेश के युवाओं के सर्वांगीण विकास को नई गति देने हेतु कुल ₹485 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया गया।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि युवाओं की भूमिका किसी भी प्रदेश के विकास में सबसे महत्वपूर्ण होती है। उन्होंने कहा कि राजस्थान सरकार पूरी प्रतिबद्धता के साथ युवाओं को हर संभव अवसर प्रदान कर रही है, ताकि प्रदेश में रोजगार और उद्यमिता को बढ़ावा मिले।

युवा उद्यमियों को मिला 11.45 करोड़ का निधि सहायता

इस अवसर पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 403 स्टार्टअप्स को ₹11.45 करोड़ का निधि सहायता प्रदान किया। यह कदम प्रदेश की युवा शक्ति को प्रोत्साहित करने और उन्हें अपने सपनों को साकार करने का महत्वपूर्ण अवसर देने के उद्देश्य से किया गया है।

ALSO READ:- जनजातीय विकास राजस्थान: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बेणेश्वर धाम से 1902 करोड़ के 326 विकास कार्यों का शिलान्यास किया

युवाओं को मिला प्रशिक्षण और प्रमाण पत्र| राजस्थान युवा शक्ति दिवस

कार्यक्रम में कुल 9430 युवाओं को प्रशिक्षण प्रमाण पत्र वितरित किए गए। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज का युवा ही कल के राजस्थान की पहचान है और राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है कि हर युवा को सही मंच और मार्गदर्शन प्रदान किया जाए।

राजस्थान को स्टार्टअप हब बनाने का संकल्प

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि हमारी सरकार राजस्थान को देश का अग्रणी स्टार्टअप हब बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। युवाओं के लिए अधिक रोजगार सृजन और उनके उद्यमशीलता को प्रोत्साहित करना सरकार की प्रमुख रणनीति का हिस्सा है। इस पहल से राज्य में आर्थिक विकास और नवाचार को भी बढ़ावा मिलेगा।

For English News: http://newz24india.in

Related Articles

Back to top button