मनोरंजन

क्या जूही भट्ट संग सात फेरे लेंगे रणवीर अल्लाहबादिया? पलक तिवारी के साथ बातचीत में दिया बड़ा हिंट

क्या रणवीर अल्लाहबादिया जल्द शादी करेंगे? पलक तिवारी के सामने यूट्यूबर ने जूही भट्ट संग अपने रिश्ते पर दिया बड़ा हिंट। जानें शादी को लेकर रणवीर का क्या है प्लान।

Ranveer Allahbadia Wedding Hint: मशहूर यूट्यूबर और पॉडकास्टर रणवीर अल्लाहबादिया (BeerBiceps) इन दिनों अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा अपनी पर्सनल लाइफ और शादी की खबरों को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में एक इवेंट के दौरान रणवीर ने कुछ ऐसा कह दिया है, जिसके बाद सोशल मीडिया पर उनकी और उनकी रूमर्ड गर्लफ्रेंड जूही भट्ट की शादी की अटकलें तेज हो गई हैं।

पलक तिवारी के सामने खुला शादी का राज!

हाल ही में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट में रणवीर अल्लाहबादिया, एक्ट्रेस पलक तिवारी और कई अन्य सितारे नजर आए थे। रणवीर ने अपने इंस्टाग्राम पर इस इवेंट का एक दिलचस्प वीडियो साझा किया है। वीडियो में पलक तिवारी उनसे पूछती हैं, “आपको सबसे ज्यादा खुशी क्या देती है?”

इस सवाल का जवाब देते हुए रणवीर अल्लाहबादिया ने मुस्कुराते हुए कहा कि उन्हें लोगों से ‘शादी’ जैसे विषयों पर बात करना अच्छा लगता है। लेकिन बात यहीं नहीं रुकी, रणवीर ने आगे जो कहा उसने सबका ध्यान खींच लिया। उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड जूही भट्ट का जिक्र करते हुए कहा कि जूही ने उन्हें एक बेहतर इंसान बनाया है और वह मानसिक रूप से खुद को शादीशुदा ही मानते हैं।

also read:- मुनव्वर फारूकी बने बेटी के पिता, सोशल मीडिया पर दी…

कौन हैं रणवीर अल्लाहबादिया की गर्लफ्रेंड जूही भट्ट?

रणवीर अल्लाहबादिया की लेडी लव जूही भट्ट भी सोशल मीडिया की दुनिया का एक जाना-माना नाम हैं। जूही एक लोकप्रिय सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हैं, जो मुख्य रूप से फैशन, डांस और लाइफस्टाइल से जुड़ा कंटेंट बनाती हैं। देहरादून की रहने वाली जूही कई बड़े ब्रांड्स के साथ काम कर चुकी हैं और अक्सर रणवीर के साथ उनकी बॉन्डिंग फैंस को पसंद आती है। अब रणवीर अल्लाहबादिया के इस ताज़ा बयान के बाद फैंस को उनकी शादी का बेसब्री से इंतज़ार है।

विवादों से भी रहा है नाता

जहाँ एक तरफ रणवीर अल्लाहबादिया अपनी शादी की खबरों को लेकर चर्चा में हैं, वहीं पिछले साल वह एक बड़ी कंट्रोवर्सी का हिस्सा भी बने थे। ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ शो के दौरान समय रैना के साथ मिलकर किए गए कुछ विवादास्पद मज़ाक के कारण उन पर पुलिस केस तक हुआ था। हालांकि, बाद में रणवीर अल्लाहबादिया ने इस पर सार्वजनिक रूप से माफ़ी मांग ली थी।

For English News: http://newz24india.in

Related Articles

Back to top button