Select Page

इतना खाना खाकर बदहाल हुए रणवीर सिंह, तस्वीर शेयर कर किया अपना हाल बयां

इतना खाना खाकर बदहाल हुए रणवीर सिंह, तस्वीर शेयर कर किया अपना हाल बयां

बाॅलीवुड एक्टर रणवीर सिंह ने न्यूयार्क से अपनी कुछ तस्वीर शेयर की हैं। इन दिनों वह नेशनल बास्केटबॉल एसोसिएशन के ऑल-स्टार सेलेब्रिटी गेम में हिस्सा लेने अमेरिका गए थे। उन्होंने अपनी यह तस्वीरे अलग-अलग फूड को ट्राय और शाॅपिंग करते हुए खिंची हैं। रणवीर सिंह ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट के स्टोरी सेक्शन में अपनी कई सारी तस्वीरें शेयर की हैं। जिनमें वह अपने अलग ही अंदाज में नजर आए। फोटोज में रणवीर ऑफ-व्हाइट टी शर्ट, रेड कलर की पैंट और फेदर ओवर कोट पहने दिखे। जो उन्हें करण जौहर ने गिफ्ट किया है। इस बात की जानकारी उन्होंने खुद कैप्शन में शेयर की। इसके साथ रणवीर राउंड कैप, ओवरसाइज्ड शेड्स और कई सारी सिल्वर चेन को पेयर अप किए नजर आए।

रणवीर सिंह ने स्टोरी में बिग एप्पल नाम के एक रेस्टोरेंट की भी कई सारी तस्वीरें शेयर की हैं। जिसमें मेज पर अलग.अलग डिश की कई प्लेटें सजी हुई थीं और रणवीर खाने को ऐसे देख रहे थे कि मानो अभी उन पर टूट पड़ेंगे। इनके अलावा रणवीर ने कई सारे डेजर्ट की भी क्लोज.अप तस्वीरें शेयर की हैं। जिन्हें कदेख कर आपके भी मुंह में पानी आ जाए। इनमें स्ट्राबेरी और कंडेन्सड मिल्क आइस्क्रीम के साथ हनी बटर टोस्ट, ओरियो क्रम्ब्स के साथ सॉफ्ट चीज केक और व्हाइट चॉकलेट हनीकॉम्ब के साथ ब्रूल बनाना हॉट पफ पेस्ट्री जैसे कई स्वीट्स शामिल हैं।

इतने सारे खाने की तस्वीरें शेयर करने के बाद रणवीर ने एक और तस्वीर शेयर की, जिसमें वह सोफे पर पसरे हुए नजर आ रहे हैं। जैसे मानो उनका इतना सारा खाना खाकर हाल बेहाल हो गया हो। रणवीर ने इस फोटो के कैप्शन में लिखा है और रिज्लट, फूड कोमा। जाहिर बात है अब रणवीर इतना सारा खाना एक साथ खाएंगे तो फूड कोमो होना तो निश्चित है।

इस फन लविंग दिन के अंत में रणवीर ने कार में बैठे हुए अपनी एक सेल्फी पोस्ट की और कैप्शन में लिखा, हम ज्यादातर मोमेट में खोए हुए थे लेकिन कुछ तस्वीरों को लेना मैनेज कर लिया। कुल मिलाकर एक बड़ी सफलता। इसके साथ ही उन्होंने हाई-फाइव का स्टिकर पोस्ट करते हुए फिनिश लिखा।

Advertisement

Google NEWS

Advertisement

Web Stories

Share This
धनतेरस 2023 Happy Birthday Shah Rukh Khan SHAH RUKH KHAN HAIR SECRET Halloween 2023