राशिफल

Hororscope 27 January 2022: इस दिन इन राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपना राशिफल

पंचांग के अनुसार 27 जनवरी 2022, गुरुवार को माघ मास की कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि है। इस दिन चंद्रमा वृश्विक राशि में रहेगा। जहां पर केतु पहले से ही विराजमान हैं। इसके साथ ही शनि और बुध ग्रह अस्त और शुक्र वक्री रहेगें। आज का दिन कुछ राशियों के लिए महत्वपूर्ण है। आइए जानते हैं इन राशियों का राशिफल।

मेष
कामकाज में इस गुरुवार आपका प्रदर्शन बढ़िया रहने वाला है। आपके अंदर बोलने की कला है जो आपको किसी भी क्षेत्र में कामयाबी के शिखर पर पहुंचाने में मददगार सिद्ध होगी। साथ ही छात्र परीक्षाओं में अच्छा प्रदर्शन करेंगे लेकिन मन में डर भी बना रहेगा।

वृषभ
गुरुवार के दिन भाग्य आपके साथ है। आप किसी मांगलिक कार्य में सहभागी होंगे। आपकी वाणी मधुर होगी जिसके कारण आप दूसरों को अपनी ओर आकर्षित करेंगे। साथ ही आप अपनी चतुराई और बुद्धि से अपने कार्य को सफल बनाएंगे। कार्य क्षेत्र में आपको आशातीत सफलता हासिल होगी।

मिथुन
गुरुवार का दिन बहुत अच्छा व्यतीत नहीं होगा क्योंकि आपको संघर्षपूर्ण स्थिति का सामना करना पड़ेगा। ऐसे समय में आपको परिवार का साथ अवश्य मिलेगा। इसलिए हिम्मत ना हारें और आने वाली कठिन स्थिति का डटकर सामना करें। इस गुरुवार आपकी सेहत सामान्य रहने वाली है।

कर्क
गुरुवार के दिन की शुरुआत अच्छी होने वाली है। कामकाज और पारिवारिक सुख के लिए दिन अच्छा रहने वाला है। इस गुरुवार आपको भाग्य का भरपूर साथ मिलने वाला है। नौकरी में पदोन्नति की संभावना है। साथ ही कार्य क्षेत्र में लाभ की स्थिति बनी रहेगी।

सिंह
इस गुरुवार आप उत्साह से भरपूर नजर आएंगे। भाग्य आपके साथ है। कामकाज में जोश देखने को मिलेगा। छात्रों को प्रतियोगिता के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। इसके अलावा अपने मित्र या परिचित से आपकी मुलाकात होगी जिसके कारण आपके चेहरे पर खुशी झलकेगी।

कन्या
आप कामकाज में अपना बेस्ट देंगे जिसके फलस्वरूप आपको अच्छा लाभ होगा। साहस और आत्मविश्वास में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। इस गुरुवार आपको जीवनसाथी और संतान की तरफ से सुखद समाचार प्राप्त होंगे। आप अपने परिवार में होने वाले मांगलिक कार्य का आनंद लेंगे।

तुला
इस गुरुवार आपको कामकाज में सफलता मिलेगी। किसी नए व्यवसाय को करने के विचार आपके मन में आ सकते हैं या आप उसे वास्तविक रूप दे सकते हैं। भाग्य आपका साथ देगा। गुरुवार का दिन कामकाज के क्षेत्र में लाभदायक सिद्ध होगा। आपका सभी के साथ मधुर व्यवहार रहेगा।

वृश्चिक
गुरुवार के दिन आपका पारिवारिक जीवन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। आपको अपनी मेहनत और समझदारी से जीवन को सुखमय बनाने में मदद मिलेगी। कार्यक्षेत्र में आपके कार्य की सराहना होगी। गुरुवार के दिन आपका भाग्य अच्छा रहेगा। अपने मित्र और परिचितों के साथ आपका अच्छा समय व्यतीत होगा।

धनु
गुरुवार के दिन आपका मन प्रसन्न रहेगा। परिवार के साथ आप अच्छा समय व्यतीत करेंगे और यात्रा आदि का लुफ्त उठाएंगे। कामकाज में आपको अच्छा मुनाफा होगा। गुरुवार के दिन चुस्ती-फुर्ती के साथ आप अपने प्रत्येक कार्य को बहुत ही आसानी से पूरा करेंगे। इसके अलावा माता-पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

मकर
गुरुवार का दिन आपके लिए यादगार रहेगा। आप मीठी वाणी की सहायता से और अपनी चतुराई से कार्य में सफलता हासिल करेंगे। दिन की शुरुआत अच्छी होने वाली है। साथ ही आपको माता-पिता का स्नेह मिलेगा। इसके अलावा आपको संतान सुख भी अच्छा मिलेगा।

कुंभ
इस गुरुवार आप पूरे दिन तरोताजा रहेंगे। नौकरी में आपको सफलता मिलेगी। व्यापार में धनलाभ होगा। पारिवारिक कलह खत्म होंगे। गुरुवार का दिन आपके लिए बेहद अच्छा है। आप जो भी कार्य करेंगे उसमें आपको ईश्वरीय मदद मिलेगी। अपनी मेहनत और अथक प्रयास का फल आपको अवश्य मिलेगा।

मीन
गुरुवार के दिन आपका पारिवारिक जीवन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। आपको अपनी मेहनत और समझदारी से जीवन को सुखमय बनाने में मदद मिलेगी। कार्यक्षेत्र में आपके कार्य की सराहना होगी। साथ ही अपने मित्र और परिचितों के साथ आपका अच्छा समय व्यतीत होगा।

Related Articles

Back to top button
Share This
हरियाणा की क्वीन Pranjal Dahiya के WOW लुक्स Anant-Radhika की शादी में आएंगे ये बॉलीवुड कपल्स Instagram की क्वीन Jannat Zubair के शानदार लुक्स 2024 में ये बॉलीवुड जोड़ियां बनेंगी Parents DDLJ की ‘सिमरन’ के शानदार Saree Looks
हरियाणा की क्वीन Pranjal Dahiya के WOW लुक्स Anant-Radhika की शादी में आएंगे ये बॉलीवुड कपल्स Instagram की क्वीन Jannat Zubair के शानदार लुक्स 2024 में ये बॉलीवुड जोड़ियां बनेंगी Parents DDLJ की ‘सिमरन’ के शानदार Saree Looks