खेल

रिंकू सिंह ने प्रिया सरोज पर लुटाया प्यार, बर्थडे विश करते हुए शादी को लेकर कही खास बात

रिंकू सिंह ने मंगेतर प्रिया सरोज को जन्मदिन पर खास अंदाज में विश किया। दोनों 4 दिसंबर को लखनऊ में शादी करने वाले हैं।

भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह ने अपनी होने वाली पत्नी और समाजवादी पार्टी की सांसद प्रिया सरोज को जन्मदिन के मौके पर खास अंदाज में शुभकामनाएं दी हैं। रिंकू ने सोशल मीडिया पर प्रिया के साथ एक खूबसूरत तस्वीर साझा करते हुए उनके लिए प्यार भरा संदेश लिखा। दोनों की शादी की तारीख भी नजदीक आ चुकी है। ऐसे में रिंकू का यह पोस्ट सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है।

रिंकू सिंह ने प्रिया सरोज के लिए शेयर किया खास मैसेज

प्रिया सरोज के जन्मदिन पर रिंकू सिंह ने सोशल मीडिया के जरिए उन्हें बधाई दी। उन्होंने साथ में एक तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा, “जन्मदिन की बधाई प्रिया। इस बार का बर्थडे खास है और आने वाला दिन उससे भी ज्यादा।”

रिंकू के इस संदेश को उनकी शादी से जोड़कर देखा जा रहा है। दरअसल, दोनों जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। यही वजह है कि उनके इस पोस्ट को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।

प्रिया सरोज उत्तर प्रदेश की मछलीशहर लोकसभा सीट से समाजवादी पार्टी की सांसद हैं। उनका जन्म 23 नवंबर 1998 को वाराणसी में हुआ था।

also read: IND-A Vs UAE Live Score: यूएई को लगा चौथा झटका, शाहबाज…

4 दिसंबर को लखनऊ में होगी रिंकू और प्रिया की शादी

रिंकू सिंह और प्रिया सरोज ने 8 जून 2025 को सगाई की थी। अब दोनों 4 दिसंबर को विवाह करने की तैयारी में हैं। शादी समारोह उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आयोजित होने की जानकारी सामने आई है।

बताया जा रहा है कि शादी की तैयारियां तेजी से चल रही हैं। इस खास मौके पर कई राजनीतिक और क्रिकेट जगत की बड़ी हस्तियों के शामिल होने की संभावना है।

रिंकू सिंह ने अपनी शादी के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित कई प्रमुख नेताओं को निमंत्रण भेजा है। इसके अलावा उन्होंने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर उन्हें भी विवाह का न्योता दिया था।

एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 में खेल रहे हैं रिंकू सिंह

शादी की तैयारियों के बीच रिंकू सिंह क्रिकेट के मैदान पर भी व्यस्त हैं। वह इन दिनों कतर की राजधानी दोहा में आयोजित एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं।

हालांकि, टूर्नामेंट में अब तक खेले गए मुकाबलों में रिंकू का बल्ला उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाया है। पाकिस्तान के खिलाफ हुए पिछले मुकाबले में भी वह बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे थे। इस मैच में भारतीय टीम को 48 रनों से हार का सामना करना पड़ा था।

अब रिंकू सिंह की कोशिश आगामी मुकाबलों में बेहतर बल्लेबाजी करने और टीम इंडिया को टूर्नामेंट में खिताबी जीत दिलाने की होगी। वहीं, मैदान के बाहर उनके फैंस को उनकी शादी का बेसब्री से इंतजार है।

For English News : http://newz24india.in

Related Articles

Back to top button