Russia-Ukraine War: यूक्रेन की ये बेहद खूबसूरत विश्व धरोहरें जो आपको एक बार जरूर मंत्रमुग्ध कर देंगी

यूक्रेन पर रूस का हमला हर दिन तेज होता जा रहा है। कीव, खारकीव सहित दूसरे शहरों से भयानक तस्वीरें आ रही है। बेहद खूबसूरत से दिखने वाले शहर खंडहर बनते जा रहे हैं। रूस के इन हमलों से यूक्रेन की कई ऐसी धरोहरों पर भी खतरा बढ़ता नजर आ रहा है, जो कि पूरी दुनिया में अपनी खास पहचान रखती हैं। यूनेस्को में शामिल इन विश्व धरोहरों पर एक नजर डालें।

St. Sophia Cathedral

यूक्रेन की राजधानी कीव में सेंट सोफिया कैथेड्रल है। जो वास्तुशिल्प का बेहतरनी उदाहरण है। कैथेड्रल शहर के सबसे प्रसिद्ध स्थलों में से एक है और यूक्रेन में पहली विरासत स्थल है जिसे यूनेस्को की लिस्ट में शामिल किया गया है।

प्राउड ऑफ यू: अमेरिका सेना में शामिल हुईं तमिल की यह एक्ट्रेस

Kyiv-Pechersk Lavra

कीव के कई नाम हैं, इसे गुफाओं का मठ भी कहते हैं। यह भी यूनेस्को की विश्व धरोहर में शामिल है और यूक्रेन की राजधानी कीव में स्थित है। यहां पर कई सारे भिक्षुओं की कब्र है। आध्यात्मिक वातावरण और अद्वितीय भूमिगत गुफाओं के लिए प्रसिद्ध है।

Lviv Historic Centre Ensemble

Lviv शहर के पूरे प्राचीन हिस्से को यूनेस्को की विश्व धरोहरों में शामिल किया गया है। शहर की स्थापना साल 1254 ईसवी में हुई थी और इस शहर का नाम कभी नहीं बदला है। यहां पर यूक्रेन की सबसे अधिक स्थापत्य स्मारक हैं। टाउन हॉल, रयनोक स्क्वायर, ब्लैक हाउस, कोर्न्याकट पैलेस, पूर्व डोमिनिकन चर्च, रॉयल आर्सेनल, पाउडर टॉवर, सिटी आर्सेनल, बर्नार्डिन मठ, लैटिन कैथेड्रल, सेंट जॉर्ज कैथेड्रल आदि मौजूद हैं।

Struve Geodetic Arc

स्ट्रूव आर्क में 258 त्रिकोण हैं जो 256 मुख्य बिंदुओं की एक श्रृंखला बनाते हैं। श्रृंखला की कुल लंबाई 2820 मीटर है। इसकी मदद से पृथ्वी का सही आकार और और न्यूटन के सिद्धांत साबित होने में मदद मिली है।

Virgin Beech Forests of the Carpathians

15 देशों में 78 अलग-अलग वन स्थित हैं और उसमें से 12 यूक्रेन में मौजूद हैं।

Residence of Bukovinian and Dalmatian Metropolitans

यह वास्तव में एक विश्वविद्यालय परिसर है लेकिन चेर्नित्सि में मध्ययुगीन महल जैसा दिखता है। सर्दियों में, यह एक बर्फीले राज्य की तरह दिखता है जो आपको अपनी भव्यता और रहस्य से रूबरू कराता है।

Chersonese

प्राचीन और बैन्जाइटाइन शहर-राज्य चेरोनीज तेवरिया क्रीमिया के दक्षिण-पश्चिमी भाग में स्थित है। इसकी स्थापना 422.421 ईसा पूर्व में हुई थी। प्राचीन काल में चेरोनीज प्रायद्वीप का एक महत्वपूर्ण राजनीतिक, व्यापार और शिल्प केंद्र था। इस शहर का इतिहास प्राचीन ग्रीस, प्राचीन रोम, बैन्जाइटाइन और कीवान रस के इतिहास का हिस्सा है।

 

Exit mobile version