Select Page

सरोगेसी: इस महिला ने एक साल में 21 बच्चों को दिया जन्म, 105 की है इच्छा

सरोगेसी: इस महिला ने एक साल में 21 बच्चों को दिया जन्म, 105 की है इच्छा

रूस की रहने वाली क्रिस्टिना और उनके पति गलिप मार्च 2020 से लेकर जुलाई 2021 के बीच करीब 1 करोड़ 43 लाख रुपए सरोगेसी पर खर्च कर चुके हैं। महिला की चाहत है कि वह सरोगेसी से 105 बच्‍चों की मां बने।

एक साल 21 बच्चों का जन्म
एक अरबपति की पत्‍नी ने तो सरोगेसी से 22 बच्‍चों को जन्‍म दिया है। उनके इंस्‍टाग्राम बायो पर भी इस बात का बाकायदा जिक्र है। वह सरोगेसी से 105 बच्‍चे पैदा करना चाहती हैं। इस महिला का नाम क्रिस्टिना ओजतुर्क है। महिला की उम्र 24 साल है। वह रुस की राजधानी मास्‍को में रहती हैं। इस महिला ने महज एक साल के अंदर ही 21 सरोगेट बच्‍चों को जन्‍म दिया। हाल में उन्‍होंने एक और बच्‍चे का जन्‍म दिया है यानि कुल मिलाकर 22।

22 बच्चों पर 16 आया
महिला ने अपने बच्‍चों के लिए 16 आया नियुक्‍त कर रखी हैं। जिन पर 12 महीने का खर्चा करीब 68 लाख रुपए आता है। क्रिस्टिना के 57 साल के पति गलिप ओजतुर्क पेशे से एक होटल व्‍यवसायी हैं। दोनों की मुलाकात जॉर्जिया में हुई थी। क्रिस्टिना की चाहत है कि वह 105 बच्‍चे सरोगेसी से पैदा करें। इस महिला का पहला बच्‍चा 10 मार्च 2020 को हुआ था।

अब तक आया कितना खर्च
मार्च 2020 से लेकर जुलाई 2021 के बीच करीब 1 करोड़ 43 लाख रुपए सरोगेसी पर खर्च कर चुके हैं। वहीं बच्‍चों को देखने के लिए उनकी आया पर करीब 68 लाख रुपए का खर्चा किया है। क्रिस्टिना अपने बच्‍चों पर एक सप्‍ताह में 4 लाख तो केवल डाइपर और अन्‍य दूसरी जरूरत पर खर्च करती हैं।

Google NEWS

Advertisement

Web Stories

Share This
धनतेरस 2023 Happy Birthday Shah Rukh Khan SHAH RUKH KHAN HAIR SECRET Halloween 2023