ट्रेंडिंगविज्ञान-टेक्नॉलॉजी

Samsung ने लॉन्च किए Galaxy A57 5G और Galaxy A37 5G, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी से हैं लैस

Samsung ने भारत में लॉन्च किए Galaxy A57 5G और Galaxy A37 5G स्मार्टफोन, 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी और 6 साल तक अपडेट के साथ। जानें कीमत, स्पेसिफिकेशन और फीचर्स।

स्मार्टफोन मार्केट में सैमसंग (Samsung) ने अपनी नई A-सीरीज के तहत दो नए स्मार्टफोन Samsung Galaxy A57 5G और Samsung Galaxy A37 5G लॉन्च कर दिए हैं। दोनों स्मार्टफोन्स में 50MP का मेन कैमरा, 5000mAh बैटरी और दमदार कनेक्टिविटी फीचर्स दिए गए हैं। खास बात यह है कि कंपनी इन डिवाइसेज के लिए 6 साल तक सॉफ्टवेयर अपडेट का वादा कर रही है।

Samsung Galaxy A57 5G और A37 5G की कीमत

Samsung Galaxy A57 5G की शुरुआती कीमत भारत में 56,999 रुपये है, जिसमें 8GB RAM और 256GB स्टोरेज मिलता है। वहीं 12GB RAM वेरिएंट की कीमत 62,499 रुपये है। Samsung Galaxy A37 5G की कीमत 41,999 रुपये से शुरू होती है, जबकि इसके अलग-अलग स्टोरेज वेरिएंट 52,999 रुपये तक जाते हैं। दोनों फोन अब Amazon पर प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध हैं और डिलीवरी 2 अप्रैल से शुरू होगी।

Samsung Galaxy A57 5G और A37 5G के स्पेसिफिकेशन

दोनों स्मार्टफोन में 6.7 इंच का फुल HD+ Super AMOLED+ डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। Samsung Galaxy A57 5G में Exynos 1680 प्रोसेसर और A37 5G में Exynos 1480 प्रोसेसर की उम्मीद है। दोनों में 12GB तक RAM और 256GB तक स्टोरेज उपलब्ध है। फोन Android 16 और One UI 8.5 को सपोर्ट करते हैं।

also read:- OnePlus Nord 6 लॉन्च डेट कंफर्म: 9000mAh बैटरी और दमदार…

कैमरा फीचर्स

Samsung Galaxy A57 5G और Samsung Galaxy A37 5G दोनों में 50MP का मेन कैमरा दिया गया है। A57 में 12MP का अल्ट्रा-वाइड और 5MP का मैक्रो कैमरा है, जबकि A37 में 8MP अल्ट्रा-वाइड और 5MP मैक्रो कैमरा दिया गया है। फ्रंट में 12MP का सेल्फी कैमरा मिलता है। AI फीचर्स जैसे ऑब्जेक्ट इरेजर, बेस्ट फेस और सर्कल टू सर्च यूजर एक्सपीरियंस को और बेहतर बनाते हैं।

बैटरी और कनेक्टिविटी

दोनों स्मार्टफोन में 5000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो लगभग दो दिन तक चलने का दावा करती है। फोन में सुपर फास्ट चार्जिंग 2.0 का सपोर्ट है। साथ ही IP68 रेटिंग और Knox Vault सिक्योरिटी फीचर भी मौजूद हैं, जो पानी और धूल से सुरक्षा प्रदान करते हैं।

For English News: http://newz24india.in

Related Articles

Back to top button