धर्म

Sawan 2025: क्यों रुद्राक्ष पहनने चाहिए? आप फायदा जान तुरंत पहन लेंगे

Sawan 2025: रुद्राक्ष को शिव का एक भाग माना जाता है। हिंदू धर्म में यह बहुत पवित्र है। यह माना जाता है कि इसे पहने से जातक के सभी दुख दूर हो जाते हैं।

Sawan 2025: हिंदू धर्म में रुद्राक्ष बहुत पवित्र है। रुद्राक्ष भगवान शिव का एक हिस्सा हैं। इसलिए सनातन धर्म में इसका विशेष महत्व है। यह साधक की आत्मिक यात्रा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। माना जाता है कि रुद्राक्ष भगवान शिव के आंसुओं से बना है, इसलिए दुनिया में सबसे पवित्र है। धारण करने वाले व्यक्ति पर भगवान शिव की विशेष कृपा होती है, इसलिए शिवभक्त इसे हर समय पहनते हैं। रुद्राक्ष को धारण करना धार्मिक ही नहीं बल्कि स्वास्थ्य लाभदायक है।

Sawan 2025: रुद्राक्ष कितने मुखी होते हैं?

हिंदू धर्म में रुद्राक्ष की बहुत सी मान्यताएं हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, रुद्राक्ष धारण करने से जातक को हर कष्ट दूर होता है। याद रखें कि रुद्राक्ष एक मुखी से लेकर 21 मुखी होते हैं, हर एक में अपने अलग गुण हैं। माना जाता है कि रुद्राक्ष को नियमानुसार और विधिपूर्वक धारण करने से व्यक्ति को हर संकट से बचाया जा सकता है. इसके अलावा, उनकी कुंडली में ग्रहों की स्थिति भी अच्छी रहती है। अब रुद्राक्ष धारण करने के सही नियम और लाभों को जानते हैं..।

रुद्राक्ष धारण करने के सही नियम

Sawan 2025: रुद्राक्ष को शिव मंदिर में एक ब्राह्मण से अभिषेक और प्राण-प्रतिष्ठा कराएं। फिर महामृत्युंजय मंत्र से उसे अभिमंत्रित करके गले में पहनें। रुद्राक्ष को गले में पहना जाना भी बहुत पवित्र है, इसलिए गंदे हाथों से उसे न छुएं। इसके अलावा, सुबह उठने से पहले माला को गले से निकाल दें, फिर स्नान करने के बाद उसे फिर से गले में डालें। साथ ही ओम नम: शिवाय मंत्र भी जपें, चाहे गले में पहने या उतारे। याद रखना चाहिए कि रुद्राक्ष की माला में हमेशा विषम संख्या होती है। साथ ही 27 दानों की माला कभी नहीं पहनना चाहिए।

रुद्राक्ष धारण करने के लाभ

रुद्राक्ष पहनने से शिव की कृपा आपके साथ रहती है, ऐसा माना जाता है।

अगर आपको कोई शारीरिक कष्ट होने वाला है तो यह आपको पहले ही संकेत दे देता है या फिर आपकी विपत्ति खुद पर सह लेता है।

रुद्राक्ष धारण करने वाले व्यक्ति पर मां लक्ष्मी की कृपा सदैव रहती है।

रुद्राक्ष पहनना व्यक्ति के सभी पापों को दूर करता है।

रुद्राक्ष पहनने से मन शांत होता है और आप अधिक एकाग्र हो जाते हैं।

इसे पहनने वाले जातक के सभी हानिकारक ग्रह के प्रभाव भी कम हो जाते हैं।

ALSO READ:- Chaturmas Niyam: चातुर्मास के दौरान क्या करना चाहिए?

Related Articles

Back to top button