धर्म

Dev Uthani Ekadashi 2023 की कब है?: देवउठनी एकादशी कब मनाई जाए? शादी की शहनाई इस दिन बजेगी; जानें Date और मुहूर्त

Dev Uthani Ekadashi 2023: चातुर्मास दे वशयनी एकादशी से शुरू होता है और देवउठनी एकादशी पर समाप्त होता है। चातुर्मास के दौरान मांगलिक विवाह, मुंडन और जनेऊ संस्कार करने पर प्रतिबंध लगाया गया है। देवीउठनी एकादशी से सभी शुभ कार्यों का प्रारंभ होता है।

लोग चातुर्मास खत्म होने के बाद ही नए निवेश, वाहन, संपत्ति, सोना-चांदी और अन्य वस्तुओं की खरीद करते हैं। इसलिए लोग देवउठनी एकादशी का बेसब्री से इंतजार करते हैं। आइए जानें इस साल की देवउठनी एकादशी की तिथि, खरीददारी का शुभ मुहूर्त और शादी की शहनाई कब बजेगी।

 

देवउठनी एकादशी 2023 कब ? (Dev Uthani Ekadashi 2023 Date)

23 नवंबर 2023 को देवोत्थान एकादशी है। ये एकादशी कार्तिक शुक्ल पक्ष में होती है। इस दिन पांच महीने के बाद श्रीहरि विष्णु शयनकाल से जागेंगे। देव उठने के बाद सभी शुभ काम शुरू होंगे। इस दिन शालिग्राम जी और तुलसी माता का विवाह रात में होता है। विवाह करने के लिए ये दिन बहुत शुभ हैं।

देवउठनी एकादशी 2023 मुहूर्त (Dev Uthani Ekadashi 2023 Muhurat)

कार्तिक शुक्ल एकादशी तिथि शुरू – 22 नवंबर 2023, रात 11.03

कार्तिक शुक्ल एकादशी तिथि समाप्त – 23 नवंबर 2023, रात 09.01
  • पूजा समय – सुबह 06.50 – सुबह 08.09
  • रात्रि का मुहूर्त – शाम 05.25 – रात 08.46
  • व्रत पारण समय – सुबह 06.51 – सुबह 08.57 (24 नवंबर 2023)

फेसबुक और ट्विटर पर हमसे जुड़ें और अपडेट प्राप्त करें:

facebook-https://www.facebook.com/newz24india

twitter-https://twitter.com/newz24indiaoffc

 

Related Articles

Back to top button
Share This
हरियाणा की क्वीन Pranjal Dahiya के WOW लुक्स Anant-Radhika की शादी में आएंगे ये बॉलीवुड कपल्स Instagram की क्वीन Jannat Zubair के शानदार लुक्स 2024 में ये बॉलीवुड जोड़ियां बनेंगी Parents DDLJ की ‘सिमरन’ के शानदार Saree Looks
हरियाणा की क्वीन Pranjal Dahiya के WOW लुक्स Anant-Radhika की शादी में आएंगे ये बॉलीवुड कपल्स Instagram की क्वीन Jannat Zubair के शानदार लुक्स 2024 में ये बॉलीवुड जोड़ियां बनेंगी Parents DDLJ की ‘सिमरन’ के शानदार Saree Looks