मनोरंजन

फीफा वर्ल्ड कप 2026 के लिए शकीरा का नया गाना ‘दाई दाई’ टीजर हुआ रिलीज, डांस वीडियो ने मचाई धूम

शकीरा ने फीफा वर्ल्ड कप 2026 के लिए अपने नए गाने ‘दाई दाई’ का टीजर रिलीज किया, डांस वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

फीफा वर्ल्ड कप 2026 से पहले कोलंबियाई सिंगर शकीरा ने अपने नए गाने का टीजर जारी कर दिया है, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। इस नए प्रोजेक्ट को लेकर फैंस में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। खास बात यह है कि यह गाना फीफा वर्ल्ड कप 2026 का ऑफिशियल ट्रैक बताया जा रहा है।

‘दाई दाई’ गाने का टीजर हुआ रिलीज

शकीरा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर लगभग एक मिनट का टीजर शेयर किया, जिसमें वह कई डांसर्स के साथ माराकाना स्टेडियम में परफॉर्म करती नजर आ रही हैं। इस दौरान उनका एनर्जेटिक डांस और म्यूजिक फैंस को काफी पसंद आ रहा है।

शकीरा ने पोस्ट के साथ लिखा, “माराकाना स्टेडियम से पेश है ‘दाई दाई’, फीफा वर्ल्ड कप 2026 का ऑफिशियल गाना।”

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Shakira (@shakira)

also read:- मेट गाला 2026 से लौटे करण जौहर हुए ट्रोल, एयरपोर्ट लुक और महंगे बैग पर यूजर्स ने साधा निशाना

शकीरा का एनर्जेटिक डांस और म्यूजिक ने खींचा ध्यान

इस टीजर में शकीरा कई डांसर्स के साथ स्टेडियम में परफॉर्म करती नजर आती हैं। वीडियो में उनके डांस मूव्स और गाने की झलक ने फैंस को झूमने पर मजबूर कर दिया है।

गाने की कुछ लाइनों में इमोशनल और मोटिवेशनल टच भी देखने को मिलता है, जहां एक तरफ म्यूजिक की धुन है तो दूसरी तरफ प्रेरणादायक शब्द।

14 मई को होगा पूरा गाना रिलीज

शकीरा ने जानकारी दी है कि ‘दाई दाई’ का पूरा गाना 14 मई को रिलीज किया जाएगा। फैंस इस गाने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

फीफा वर्ल्ड कप 2026 की तैयारियां

फीफा वर्ल्ड कप 2026 का आगाज 11 जून से होगा, जिसमें मैक्सिको और साउथ अफ्रीका के बीच पहला मुकाबला खेला जाएगा। वहीं इसका फाइनल 19 जुलाई को न्यू जर्सी के मेटलाइफ स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा।

वर्ल्ड कप और शकीरा का पुराना रिश्ता

शकीरा का फीफा वर्ल्ड कप से पुराना नाता रहा है। इससे पहले उनका सुपरहिट गाना ‘वाका वाका (This Time for Africa)’ 2010 वर्ल्ड कप का ऑफिशियल सॉन्ग था, जिसने पूरी दुनिया में धूम मचा दी थी।

फैंस में बढ़ा क्रेज

इस बार भी शकीरा के नए गाने ‘दाई दाई’ को लेकर फैंस में जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है। सोशल मीडिया पर टीजर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इसे 2026 वर्ल्ड कप का अगला बड़ा एंथम बता रहे हैं।

For English News: http://newz24india.in

Related Articles

Back to top button