धर्म

Shardiya Navratri 2023: शारदीय नवरात्रि में 8 या 9 दिन लगेंगे? घटस्थापना से विजयदशमी तक सभी तिथियां जानें

Shardiya Navratri 2023

Shardiya Navratri 2023: देवी दुर्गा की आराधना करने वाले लोग इस नवरात्र का बेसब्री से इंतजार करते हैं। शारदीय नवरात्रि में देवी के नौ स्वरूपों को प्रसन्न करने के लिए पूज, गरबा, कन्या पूजन, जगराता आदि उपाय किए जाते हैं. ये उपाय 9 दिन तक चलते हैं। विभिन्न स्थानों पर पंडाल बनाकर देवी की स्थापना की जाती है।

Shardiya Navratri 2023 अश्विन शुक्ल प्रतिपदा तिथि से नवमी तक चलती है और दशमी के दिन देवी दुर्गा का विसर्जन किया जाता है। पंचांग भेद की वजह से कई बार नवरात्रि आठ दिन की भी होती है. आइए जानते हैं इस साल शारदीय नवरात्रि 2023 में 8 या 9 कितने दिन के होंगे.

शारदीय नवरात्रि 8 या 9 दिन ? 

इस वर्ष शारदीय नवरात्रि 15 अक्टूबर 2023 को शुरू होगी और 23 अक्टूबर 2023 को समाप्त होगी।ऐसे में शारदीय नवरात्रि 9 दिनों तक मनाई जाएगी। इस वर्ष किसी भी दिन का क्षय नहीं है। शास्त्रों के अनुसार नवरात्रि में तिथि की घटना अशुभ है।

बुध प्रदोष व्रत 2023: जानें भाद्रपद मास के अंतिम प्रदोष व्रत पर बना शुभ संयोग का महत्व, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त।

Shardiya Navratri 2023 घटस्थापना मुहूर्त

पंचांग के अनुसार शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि 14 अक्टूबर 2023 को रात 11.24 मिनट पर शुरू होगी और 16 अक्टूबर 2023 को सुबह 12.03 मिनट पर समाप्त होगी।

  • कलश स्थापना मुहूर्त – सुबह 11.44 – दोपहर 12.30 (15 अक्टूबर 2023)

महाष्टमी 2023 में कब ?

Shardiya Navratri 2023: महाष्टमी व्रत नवरात्रि के आठवें दिन किया जाता है। यह दुर्गाष्टमी भी कहलाता है। 22 अक्टूबर 2023 को शारदीय नवरात्रि है। इस दिन कुलदेवी की उपासना, कन्या पूजन और मां महागौरी का पूजन होता है।

यहाँ पितृपक्ष में पितरों का तर्पण श्राद्ध करना कल्याणकारी होता है, पितरों को मुक्ति मिलती है

शारदीय नवरात्रि क्यों है महत्वपूर्ण

Shardiya Navratri 2023: पौराणिक कथाओं के अनुसार, अश्विन माह की शारदीय नवरात्रि में मां दुर्गा और उनके नौ रुपों के साथ महिषासुर का युद्ध नौ दिनों तक चला। जब मां ने महिषासुर को दसवें दिन हराया, तब से मां दुर्गा और उनके नौ रुपों की पूजा की जाती है। नवरात्रि पर मां दुर्गा धरती पर आती है और अपने सभी अनुयायियों पर कृपा करती है।

शारदीय नवरात्रि 2023 तिथियां

दिनांक तिथियां 
15 अक्टूबर 2023 (रविवार) मां शैलपुत्री, प्रतिपदा तिथि, घटस्थापना
16 अक्टूबर 2023 (सोमवार) मां ब्रह्मचारिणी, द्वितीया तिथि
17 अक्टूबर 2023 (मंगलावर) मां चंद्रघंटा, तृतीया तिथि
18 अक्टूबर 2023 (बुधवार) मां कुष्मांडा, चतुर्थी तिथि
19 अक्टूबर 2023 (गुरुवार) मां स्कंदमाता, पंचमी तिथि
20 अक्टूबर 2023 (शुक्रवार) मां कात्यायनी, षष्ठी तिथि
21 अक्टूबर 2023 (शनिवार) मां कालरात्रि, सप्तमी तिथि
22 अक्टूबर 2023 (रविवार) मां महागौरी, दुर्गा अष्टमी, महा अष्टमी
23 अक्टूबर 2023 (सोमवार) मां सिद्धिदात्री, महा नवमी
24 अक्टूबर 2023 (मंगलावर) मां दुर्गा विसर्जन, दशमी तिथि (दशहरा)

 

फेसबुक और ट्विटर पर हमसे जुड़ें और अपडेट प्राप्त करें:

facebook-https://www.facebook.com/newz24india

twitter-https://twitter.com/newz24indiaoffc

 

 

Related Articles

Back to top button
Share This
आपको चाहिए नेचुरल ग्लो तो सुबह उठकर जरुर करें ये काम गर्मियों में रहना है कंफर्टेबल और दिखना है स्टाइलिश तो ऐसी साड़ियों को करें कैरी ये है भारत के सबसे अमीर यूट्यूबर्स, 1 दिन में करते हैं लाखों रुपए की कमाई ट्रेडिशनल आउटफिट में भी दिखना है स्टाइलिश तो नरगिस फाखरी से लें फैशन की टिप्स Cannes 2024 में अपने किलर लुक से कियारा आडवाणी ने सारी हसीनाओं को किया फेल
आपको चाहिए नेचुरल ग्लो तो सुबह उठकर जरुर करें ये काम गर्मियों में रहना है कंफर्टेबल और दिखना है स्टाइलिश तो ऐसी साड़ियों को करें कैरी ये है भारत के सबसे अमीर यूट्यूबर्स, 1 दिन में करते हैं लाखों रुपए की कमाई ट्रेडिशनल आउटफिट में भी दिखना है स्टाइलिश तो नरगिस फाखरी से लें फैशन की टिप्स Cannes 2024 में अपने किलर लुक से कियारा आडवाणी ने सारी हसीनाओं को किया फेल