मनोरंजनट्रेंडिंग

फोटोग्राफर्स को देखकर राहुल मोदी ने किया मजाक, श्रद्धा कपूर को लेकर कही ऐसी बात कि वायरल हुआ वीडियो

श्रद्धा कपूर के कथित बॉयफ्रेंड राहुल मोदी का पैपराजी के साथ हंसते-खेलते अंदाज में जवाब, सोशल मीडिया पर वीडियो तेजी से वायरल

राहुल मोदी का पैपराजी संग मजाकिया वीडियो वायरल, श्रद्धा कपूर का नाम जुड़ने से फिर चर्चा में आया कपल।

बॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर के कथित बॉयफ्रेंड राहुल मोदी एक बार फिर चर्चा में हैं। हाल ही में उन्हें पैपराजी ने स्पॉट किया, जहां उनका बेहद हल्का-फुल्का और मजाकिया अंदाज देखने को मिला। इस बातचीत का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

सूत्रों के मुताबिक, जब राहुल मोदी कहीं बाहर निकल रहे थे, तभी पैपराजी ने उन्हें घेर लिया और तस्वीरें लेने लगे। इस दौरान राहुल ने मुस्कुराते हुए मजाक में पूछा, “किसे ढूंढ रहे हो? वो यहां नहीं है…” उनके इस जवाब पर वहां मौजूद सभी लोग हंस पड़े।

इसके बाद पैपराजी ने भी मजाकिया अंदाज में जवाब दिया कि वे खास तौर पर उन्हीं के लिए आए हैं। इस पर राहुल ने हंसते हुए फिर पूछा, “मेरे लिए क्यों आए हो?” उनकी यह सहज और चुटीली बातचीत कैमरे में कैद हो गई और अब इंटरनेट पर खूब शेयर की जा रही है।’

 

View this post on Instagram

 

A post shared by F I L M Y G Y A N (@filmygyan)

also read:- करण जौहर ने जन्मदिन पर पहना मां हीरू जौहर का हीरे का हार,…

2024 से जुड़ रहा है नाम, बढ़ी डेटिंग की चर्चाएं

श्रद्धा कपूर और राहुल मोदी के रिश्ते को लेकर चर्चाएं साल 2024 से शुरू हुई थीं। पहली बार दोनों को मुंबई में एक डिनर आउटिंग के दौरान साथ देखा गया था। इसके बाद कई मौकों पर दोनों के एक साथ नजर आने से अफवाहों को और हवा मिली।

हालांकि, अब तक न तो श्रद्धा कपूर और न ही राहुल मोदी ने अपने रिश्ते को लेकर कोई आधिकारिक बयान दिया है। इसके बावजूद फैंस इस कथित जोड़ी को लेकर लगातार सोशल मीडिया पर चर्चा करते रहते हैं।

श्रद्धा कपूर का वर्कफ्रंट भी चर्चा में

वर्कफ्रंट की बात करें तो श्रद्धा कपूर को आखिरी बार सुपरहिट फिल्म ‘स्त्री 2’ में राजकुमार राव के साथ देखा गया था। फिल्म को दर्शकों से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला था।

रिपोर्ट्स के अनुसार, श्रद्धा कपूर ने अपनी आगामी फिल्म ‘ईथा’ की शूटिंग पूरी कर ली है, जिसमें रणदीप हुड्डा भी अहम भूमिका निभाते नजर आएंगे। इसके अलावा वह ‘स्त्री 3’ और ‘नागिन’ जैसे बड़े प्रोजेक्ट्स को लेकर भी सुर्खियों में हैं।

For English News: http://newz24india.in

Related Articles

Back to top button