मनोरंजनट्रेंडिंग

Shreya Ghoshal on Chikni Chameli: 503 मिलियन व्यूज के बाद भी ‘चिकनी चमेली’ जैसे गाने क्यों नहीं गाना चाहतीं श्रेया घोषाल?

Shreya Ghoshal on Chikni Chameli: जानें क्यों इस सुपरहिट गाने के बाद भी श्रेया घोषाल ऐसे गाने रिकॉर्ड करने से बचती हैं और उनका पूरा बयान।

बॉलीवुड की मशहूर प्लेबैक सिंगर Shreya Ghoshal ने हाल ही में अपने सुपरहिट गाने Chikni Chameli को लेकर खुलकर बात की। यह गाना Agneepath का आइटम सॉन्ग था, जिस पर Katrina Kaif ने दमदार डांस किया था। यूट्यूब पर इस गाने को 503 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं और यह आज भी पार्टियों और फंक्शन्स में खूब बजता है।

हालांकि, इतनी बड़ी सफलता के बावजूद श्रेया घोषाल ने कहा है कि अब वह ‘चिकनी चमेली’ जैसे गाने दोबारा रिकॉर्ड नहीं करना चाहेंगी। उनके इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर काफी चर्चा भी हुई।

महिलाओं को ऑब्जेक्ट की तरह दिखाने वाले गानों से दूरी

एक इंटरव्यू में Shreya Ghoshal ने Chikni Chameli को लेकर बात करते हुए सिंगर ने साफ किया कि उन्हें इस गाने से कोई शर्म नहीं है। उन्होंने कहा कि उस समय वह अपने करियर के शुरुआती दौर में थीं और हर गाने को एक प्रोजेक्ट की तरह देखती थीं।

लेकिन ‘चिकनी चमेली’ की सफलता के बाद उन्हें कई ऐसे गाने ऑफर हुए, जिनके बोल उन्हें महिलाओं को वस्तु की तरह पेश करने वाले लगे। इसी वजह से उन्होंने ऐसे कई गाने रिकॉर्ड करने से मना कर दिया।

also read:- सनी लियोनी की बेटी निशा बनी युवा उद्यमी, 10 साल की उम्र में शुरू की कमाई

राज शमानी के पॉडकास्ट में कही यह बात

हाल ही में यूट्यूबर Raj Shamani के साथ बातचीत में Shreya Ghoshal ने Chikni Chameli को लेकर उन्होंने विस्तार से अपनी सोच साझा की। सिंगर ने बताया कि गाना केवल एक मजेदार डांस नंबर नहीं था, बल्कि उसमें काफी संगीतात्मक मेहनत भी थी।

उन्होंने कहा कि फिल्म में जो वर्जन इस्तेमाल हुआ, वह शुरुआती ड्राफ्ट से थोड़ा हल्का था। उस वक्त वह इतनी मैच्योर नहीं थीं कि हर लाइन का गहरा मतलब समझ सकें।

“गाने से शर्म नहीं, लेकिन अब सोच बदल गई है”

सिंगर Shreya Ghoshal ने Chikni Chameli पर बोलते हुए कहा कि उन्हें इस गाने से कोई परेशानी नहीं है। उन्होंने इसे पूरे दिल से गाया था और आज भी यह उनका ही गाना है।

हालांकि, समय के साथ उनकी सोच बदल गई है। अब वह ऐसे गाने चुनना चाहती हैं जिन्हें हर उम्र के लोग सहजता से सुन सकें। श्रेया ने मजाक में यह भी कहा कि जब बच्चे इस गाने पर डांस करते हैं तो कभी-कभी वह अपनी आंखें बंद कर लेती हैं।

गाने से जुड़ी यादें हमेशा रहेंगी

भले ही उन्होंने भविष्य में ऐसे गाने न गाने का फैसला किया हो, लेकिन Shreya Ghoshal के Chikni Chameli का यह बयान साफ करता है कि वह इस गाने को अपने करियर का अहम हिस्सा मानती हैं।

For English News: http://newz24india.in

Related Articles

Back to top button