दिल्ली में यमुना नदी को स्वच्छ और निर्मल बनाने के लिए 1816 करोड़ की परियोजनाएं शुरू, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा– निर्मल यमुना हमारी प्राथमिकता, आधुनिक सीवरेज नेटवर्क और एशिया के सबसे बड़े प्लांट का शुभारंभ जल्द।
दिल्ली में यमुना नदी को स्वच्छ, निर्मल और प्रदूषणमुक्त बनाने के लिए बड़ा कदम उठाया जा रहा है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा है कि यमुना की सफाई हमारी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है और इस मिशन में केंद्र सरकार का पूर्ण सहयोग मिल रहा है। 9 अक्टूबर को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 1816 करोड़ रुपये की महत्वपूर्ण परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे, जिनसे दिल्ली की सबसे पवित्र नदी यमुना को फिर से जीवित किया जाएगा।
मॉडर्न सीवरेज नेटवर्क से होगी प्रदूषण कम
इस परियोजना के तहत कई नए और आधुनिक सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (STP) बनाए जाएंगे और स्वच्छ जलापूर्ति योजनाएं लागू की जाएंगी। राजधानी दिल्ली के 22 बड़े नालों से निकलने वाले गंदे पानी को अब सीधे यमुना में जाने से रोका जाएगा। इन सीवेज ट्रीटमेंट प्लांटों में पानी को प्रभावी ढंग से साफ किया जाएगा ताकि नदी का जल प्रदूषण न हो।
ओखला में बनेगा एशिया का सबसे बड़ा सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बताया कि ओखला में एशिया का सबसे बड़ा और अत्याधुनिक सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट तैयार है, जिसका उद्घाटन भी अमित शाह करेंगे। इस प्लांट की क्षमता लगभग 124 मिलियन गैलन प्रतिदिन (एमजीडी) है। यह पुराने चार प्लांटों की जगह लेगा और करीब 40 लाख दिल्लीवासियों के गंदे पानी का सफाई करेगा। यह प्लांट इतनी उन्नत तकनीक से लैस है कि यहां सीवेज से बिजली उत्पादन और पुनः उपयोग योग्य गाद (स्लज) भी निकाली जाएगी।
also read:- दिल्ली में सजी उत्तराखंड की लोकसंस्कृति: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बताया अटूट संबंध
यमुना: हमारी संस्कृति और जीवनधारा
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि यमुना केवल एक नदी नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति, आस्था और जीवनधारा है। इसे स्वच्छ और प्रदूषणमुक्त बनाना सरकार की जिम्मेदारी और संकल्प है। उन्होंने कहा कि आने वाले वर्षों में यमुना को पूरी तरह पुनर्जीवित करने का लक्ष्य है ताकि यह फिर से अपनी पवित्रता और ऐतिहासिक पहचान प्राप्त कर सके।
‘निर्मल नदियां, समृद्ध भारत’ अभियान के तहत ठोस कदम
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘निर्मल नदियां, समृद्ध भारत’ अभियान के तहत दिल्ली सरकार ने ठोस कार्य योजना बनाई है। मुख्यमंत्री ने जनता से अपील की कि वे इस अभियान में सक्रिय भूमिका निभाएं ताकि यमुना नदी फिर से स्वच्छ और निर्मल हो सके।
सीवेज ट्रीटमेंट क्षमता बढ़ाने का लक्ष्य
दिल्ली में वर्तमान में रोजाना लगभग 3,600 एमएलडी सीवेज उत्पन्न होता है, जबकि सीवेज ट्रीटमेंट प्लांटों की कुल क्षमता करीब 3,474 एमएलडी है। इसके कारण लगभग 600 एमएलडी गंदा पानी बिना शुद्ध किए यमुना में पहुंचता है। सरकार का लक्ष्य है कि आने वाले दो वर्षों में यह प्रदूषण पूरी तरह खत्म हो जाए और यमुना नदी के जलस्तर में सुधार हो।
For English News: http://newz24india.in
Visit WhatsApp Channel: https://whatsapp.com/channel/0029Vb4ZuKSLSmbVWNb1sx1x



