सोमवती अमावस्या 2026: 14 या 15 जून? जानें सही तारीख, स्नान-दान मुहूर्त और धार्मिक महत्व
सोमवती अमावस्या 2026 कब है जानें सही तारीख 15 जून, स्नान-दान मुहूर्त, धार्मिक महत्व और व्रत से मिलने वाले शुभ फल।
सोमवती अमावस्या 2026: हिंदू धर्म में अमावस्या तिथि को अत्यंत पवित्र माना गया है, और जब यह तिथि सोमवार के दिन पड़ती है तो इसे सोमवती अमावस्या कहा जाता है। सोमवती अमावस्या को धार्मिक दृष्टि से बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है क्योंकि इस दिन किए गए स्नान, दान और पूजा का विशेष फल प्राप्त होता है।
सोमवती अमावस्या 2026 कब है- 14 या 15 जून?
पंचांग के अनुसार, ज्येष्ठ मास के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि की शुरुआत 14 जून 2026 को दोपहर 12:20 बजे होगी और इसका समापन 15 जून 2026 को सुबह 8:24 बजे होगा।
चूंकि हिंदू धर्म में उदया तिथि को महत्व दिया जाता है, इसलिए सोमवती अमावस्या 15 जून 2026 (सोमवार) को मनाई जाएगी।
also read:- सावन मास 2026: इस बार कितने सावन सोमवार पड़ेंगे? जानिए…
सोमवती अमावस्या 2026; स्नान और दान का शुभ मुहूर्त
इस पावन दिन पर स्नान-दान के लिए दो प्रमुख मुहूर्त बेहद शुभ माने गए हैं-
ब्रह्म मुहूर्त: सुबह 4:04 से 4:44 बजे तक
अभिजित मुहूर्त: दोपहर 12:12 से 1:06 बजे तक
इन समयों में गंगा स्नान, दान और पूजा करने से अत्यधिक पुण्य फल की प्राप्ति होती है।
सोमवती अमावस्या का धार्मिक महत्व
सोमवती अमावस्या के दिन भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करने का विशेष विधान है। मान्यता है कि इस दिन व्रत और पूजा करने से दांपत्य जीवन में सुख-समृद्धि आती है और जीवन की बाधाएं दूर होती हैं।
भक्त इस दिन शिवलिंग पर जल, बेलपत्र और चंदन अर्पित करते हैं तथा भगवान शिव को खीर का भोग लगाते हैं।
पितृ दोष से मुक्ति और दान का महत्व
इस दिन स्नान और दान करने से पापों का नाश होता है और पितरों का आशीर्वाद प्राप्त होता है। जो लोग गंगा स्नान नहीं कर सकते, वे घर पर ही पानी में गंगाजल मिलाकर स्नान कर सकते हैं।
इसके साथ ही इस दिन दान करना विशेष रूप से शुभ माना गया है, जिससे जीवन में सकारात्मक ऊर्जा और सुख-शांति बनी रहती है।
For English News: http://newz24india.in
Visit WhatsApp Channel: https://whatsapp.com/channel/0029Vb4ZuKSLSmbVWNb1sx1x



