Spinal Problems Symptoms: ये लक्षण रीढ़ की हड्डी में गैप होने पर दिखाई देते हैं, भारी पड़ सकती है

Spinal Problems Symptoms: क्या आप रीढ़ की हड्डी की समस्या के कुछ सामान्य लक्षणों को जानते हैं? अगर नहीं, तो आपको इसके बारे में पता लगाना चाहिए।
Spinal Problems Symptoms: लंबे समय तक गलत पॉश्चर पर बैठे रहने से स्पाइन (रीढ़ी की हड्डी) की समस्याएं हो सकती हैं। रीढ़ की हड्डी की समस्याओं से बचने के लिए, लंबे समय तक एक ही पॉश्चर पर बैठने से बचना चाहिए और बीच-बीच में शॉर्ट ब्रेक्स लेते रहना चाहिए। आइए जानते हैं कि रीढ़ की हड्डी में गैप होने पर क्या हो सकता है।
उठने और बैठने में परेशानी होना
रीढ़ की हड्डी में गैप होने का संकेत उठने या बैठने पर रीढ़ की हड्डी में दर्द या जोर हो सकता है। इसके अलावा, अगर आपको रीढ़ की हड्डी में दर्द हो रहा है जब आप ज्यादा वजन उठाते हैं, तो आपको समय रहते सावधान हो जाना चाहिए वरना आपको लेने के देने भी पड़ सकते हैं।
गौर करने योग्य बात
रीढ़ की हड्डी से कट-कट की आवाज आने वाले लक्षण को बिल्कुल भी नहीं नजरअंदाज करना चाहिए। इस प्रकार के लक्षण स्पाइनल गैप का संकेत हो सकते हैं। इसके अलावा, पीठ या कमर में दर्द भी एक स्पाइन समस्या का संकेत हो सकता है। पूरे शरीर में अकड़न होने पर भी आपको सतर्क रहना चाहिए।
रीढ़ की हड्डी में दर्द
क्या आपको अक्सर रीढ़ की हड्डी में दर्द होता है? अगर यह सच है, तो आपको बता दें कि इस तरह का लक्षण रीढ़ की हड्डी में गैप का संकेत हो सकता है। काम करते समय लेफ्ट या राइट दिशा में शरीर घुमाने पर रीढ़ की हड्डी में दर्द होना भी इसी समस्या का संकेत हो सकता है।