पच्चास की उम्र में कैसे रखें खुदको स्ट्रांग

50 साल की उम्र के बाद घुटने, पैरों और हाथों की मांसपेशियों में कमजोरी आनी लगती हैं। इनकी मजबूती के लिए एक्सरसाइज करना जरूरी है। उम्र बढ़ने के बाद अधिकतर लोग अपने आपको कमजोर महसूस करने लगते हैं जिसके बाद उनका अधिकतर समय घर पर ही गुजरता है। शारीरिक समस्या में सबसे सामान्य घुटनों पैरों और हाथों में दर्द की समस्या है।

अधिकतर महिलाएं 50 की उम्र के बाद इन समस्याओं से परेशान रहती हैं। इसकस सबसे अहम कारण है शरीर में कैल्शियम की कमी और शारीरिक सक्रियता की कमी। ऐसे में कैल्शियम युक्त खाद्य पदार्थ खाने के साथ ही फिजिकली एक्टिवटी भी करना उतना ही जरूरी है। इसके लिए आप रोजाना थोड़ा समय निकाल कर आसान एक्सरसाइज कर सकती हैं। इससे आप फ़िज़िकल एक्टिव भी रहेंगी और आपको दर्द में भी काफी आराम मिलेगा।

हाथों की एक्सरसाइज
बढ़ती उम्र में हाथों में दर्द होना स्वाभाविक है। अधिकतर महिलाएं इस समस्या से परेशान रहती हैं। दरअसल उम्र बढ़ने के बाद हाथों से अधिक काम नहीं लिया जाता है जिससे हाथों की मांसपेशियां काम करना बंद कर देती है और उनमें दर्द होने लगता है। लेकिन अगर आप रोजाना हाथों की कुछ व्यायाम करें तो आपके हाथ 50 की उम्र के बाद भी जवा रहेंगे।

आर्म सर्किल एक्सरसाइज
हाथों को मजबूत बनाने के लिए यह एक बेहतरीन एक्सरसाइज है। साथ ही इसे आसानी से किया भी जा सकता है। इसके लिए आपको किसी इक्विपमेंट की जरूरत भी नहीं पड़ती है। यह एक्सरसाइज हाथों की चर्बी को घटाता है।

घुटनों की एक्सरसाइज 
बढ़ती उम्र में घुटनों में दर्द होना एक सामान्य समस्या है। वैसे तो 40 साल के बाद ही महिलायें  घुटनों में दर्द की शिकायत करने लगती हैं लेकिन 50 साल की उम्र के बाद तो उन्हें इसका सामना करना ही पड़ता है। लेकिन अगर रोजाना कुछ एक्सरसाइज किए जाए तो घुटनों को मजबूत बनाया जा सकता है।

हैमस्ट्रिंग स्ट्रेचिंग
हैमस्ट्रिंग को स्ट्रेच करना एक बेहतरीन एक्सरसाइज है। यह बॉडी को फ्लेक्सिबल बनाने में मदद करता है। हैमस्ट्रिंग स्ट्रेचिंग 50 साल से ऊपर की महिलाओं के लिए एक काफी अच्छी एक्सरसाइज है। अगर राेजाना हैमस्ट्रिंग को स्ट्रेच किया जाए तो इससे पैरों के साथ ही घुटने भी मजबूत बनते हैं। यह हैमस्ट्रिंग काे मजबूत बनाने के लिए अच्छी एक्सरसाइज है।

पिलो एक्सरसाइज
बढ़ी उम्र की महिलाएं भी इस एक्सरसाइज को आसानी से कर सकती हैं। इसके लिए किसी खास इक्विपमेंट की जरूरत भी नहीं होती है। इसे रोज करने से आपके पैरों के  घुटनों के दर्द में काफी आराम मिलेगा। इसके लिए आपको सिर्फ एक तकिए की जरूरत पड़ेगी।

लेग फोल्ड एक्सरसाइज
लेग फोल्ड एक्सरसाइज घुटनों के साथ ही पैरों के लिए भी एक बेहतरीन एक्सरसाइज है। अगर आप राेजाना इस एक्सरसाइज को करेंगी तो आपके पूरे पैरों की मांसपेशियां मजबूत बनेंगी। साथ ही बढ़ती उम्र में होने वाले दर्द में भी आराम मिलेगा।

पैरों की एक्सरसाइज
50 साल की उम्र के बाद अधिकतर महिलाएं पैरों में दर्द की शिकायत करती हैं। इसकी मुख्य वजह है शारीरिक सक्रियताए एक्सरसाइज की कमी। अगर पैरों की मूवमेंट होती रहे तो पैरों में दर्द जल्दी से नहीं होता है। लेकिन अगर शारीरिक सक्रियता की कमी है तो पैरों में दर्द होना स्वाभाविक है। इसलिए अगर आप घर पर ही रहती हैं और पैरों की मूवमेंट ज्यादा नहीं करती हैं तो रोजाना कुछ एक्सरसाइज जरूर करें। इससे आपको दर्द में काफी आराम मिलेगा।

लेग अप-डाउन एक्सरसाइज
पैरों की मांसपेशियों को मजबूत बनाने के लिए यह एक काफी अच्छी एक्सरसाइज है। आप इस एक्सरसाइज को आसानी से कर भी सकती हैं। पैरों में दर्द होंने की स्थिति में भी इस एक्सरसाइज को किया जा सकता है। यह पैरों के लिए एक अच्छी एक्सरसाइज है।

एयर साइकिलिंग एक्सरसाइज
पैरों को मजबूत बनाने के लिए एयर साइकिलिंग एक्सरसाइज भी एक बेहतरीन एक्सरसाइज है। साथ ही इसे आसानी से किया भी जा सकता है। सभी उम्र की महिलाएं इसे आसानी से कर सकती हैं।

अगर आप 50 साल से अधिक की महिला हैं तो अपने घुटनों, पैरों और हाथों को मजबूत बनाने के लिए इन एक्सरसाइज को कर सकती हैं। इन्हें करना काफी आसान है आप घर पर ही इन ऊपर बताई गई एक्सरसाइज को आसानी से कर सकती हैं।

Exit mobile version