पंजाब में धान कटाई पर 16 घंटे की सख्त पाबंदी लागू, शाम 6 बजे से सुबह 10 बजे तक कंबाइन संचालन पर रोक। किसानों को 17% नमी सीमा का पालन करना होगा।
पंजाब में आगामी धान सीजन को ध्यान में रखते हुए डिप्टी कमिश्नर (डी.सी.) ने जिले में धान की कटाई पर रात 6 बजे से सुबह 10 बजे तक 16 घंटे की सख्त पाबंदी लागू कर दी है। यह निर्णय धान में नमी की मात्रा को नियंत्रित करने और मंडियों में किसानों को परेशानी से बचाने के लिए लिया गया है।
धान कटाई पर पाबंदी का कारण
डी.सी. ने बताया कि सरकार ने धान की फसल की खरीद के लिए नमी की अधिकतम सीमा 17 प्रतिशत निर्धारित की है। कई किसान शाम 6 बजे से सुबह 10 बजे के बीच धान की कटाई करते हैं, जिससे फसल में नमी की मात्रा बढ़ जाती है और इससे मंडियों में खरीद प्रक्रिया में समस्याएं उत्पन्न होती हैं।
Also Read: बाढ़ राहत के लिए अलर्ट पर पंजाब सरकार, 8 कैबिनेट…
कंबाइन मालिकों और संबंधित विभागों को कड़े निर्देश
डिप्टी कमिश्नर ने कंबाइन मालिकों, आढ़तियों, ट्रांसपोर्टरों, खरीद एजेंसियों और मंडी बोर्ड के अधिकारियों के साथ बैठक कर जरूरी निर्देश दिए हैं। मंडियों के गेटों पर कर्मचारियों की तैनाती सुनिश्चित की जाएगी ताकि 17 प्रतिशत से अधिक नमी वाला धान मंडियों में न लाया जा सके। साथ ही, शाम 6 बजे से सुबह 10 बजे के बीच कंबाइन चलाने वाले मालिकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
धान सीजन को सफल बनाने के लिए किसानों से अपील
डी.सी. ने किसानों से अपील की है कि वे धान की पराली जलाने की बजाय उसे जमीन में मिलाएं, जिससे मिट्टी की उपजाऊ शक्ति बढ़ेगी और फसल की पैदावार में भी सुधार होगा। इस बैठक में जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक डॉ. रविंदर कौर, कंबाइन मालिक, आढ़ती, ट्रांसपोर्टर, खरीद एजेंसियों के प्रतिनिधि और संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद थे।
For English News: http://newz24india.in
Visit WhatsApp Channel: https://whatsapp.com/channel/0029Vb4ZuKSLSmbVWNb1sx1x
