राज्यदिल्ली

नई EV पॉलिसी: पुरानी कार हटाकर इलेक्ट्रिक वाहन खरीदने वालों के लिए मिलेगी 1 लाख रुपये तक की छूट

दिल्ली सरकार की नई EV पॉलिसी: पुरानी कार स्क्रैपिंग करके नई इलेक्ट्रिक कार खरीदने पर मिलेगी 1 लाख रुपये तक की छूट और प्रोत्साहन राशि।

राजधानी दिल्ली में वायू प्रदूषण को कम करने और इलेक्ट्रिक वाहनों (EV) को बढ़ावा देने के लिए दिल्ली सरकार ने नई EV पॉलिसी लागू की है। इस नई दिल्ली EV पॉलिसी के तहत यदि कोई व्यक्ति अपनी पुरानी कार स्क्रैपिंग कराता है और छह महीने के भीतर नई इलेक्ट्रिक कार खरीदता है, तो उसे 1 लाख रुपये तक की छूट और प्रोत्साहन राशि मिलेगी।

पुरानी कार हटाकर इलेक्ट्रिक वाहन खरीदने पर मिलेगा फायदा

दिल्ली की नई EV पॉलिसी के अनुसार, पुरानी कार को रजिस्टर्ड स्क्रैपिंग सेंटर में जमा करने के बाद नई इलेक्ट्रिक कार खरीदने पर ग्राहक सीधे अपने बैंक खाते में 1 लाख रुपये तक की प्रोत्साहन राशि प्राप्त कर सकते हैं। यह लाभ पहले 1 लाख इलेक्ट्रिक वाहनों की खरीद पर लागू होगा।

ALSO READ:- दिल्ली सरकार का बड़ा फैसला: अब ट्रांसजेंडर मुफ्त यात्रा…

सिर्फ कार ही नहीं, बल्कि यदि कोई ग्राहक अपनी मोटरसाइकिल स्क्रैप करता है तो उसे 10,000 रुपये और तीन-पहिया वाहन स्क्रैप करने पर 25,000 रुपये की राशि दी जाएगी। इस पहल का उद्देश्य दिल्ली में ईंधन आधारित वाहनों की संख्या को कम करना और प्रदूषण में कमी लाना है।

दिल्ली में पुराने वाहनों की संख्या

राजधानी दिल्ली में लगभग 61 लाख पुराने वाहन हैं, जिनकी उम्र पूरी हो चुकी है। इसमें लगभग 41 लाख दोपहिया वाहन, 18 लाख चारपहिया वाहन, और दो लाख अन्य वाहन शामिल हैं। दिल्ली सरकार की नई EV पॉलिसी के कारण इन पुराने वाहनों की जगह इलेक्ट्रिक वाहन आएंगे, जिससे प्रदूषण कम करने में मदद मिलेगी।

इलेक्ट्रिक वाहन खरीद में तेजी की उम्मीद

पिछले एक साल में दिल्ली में इलेक्ट्रिक वाहन की बिक्री में तेजी देखी गई है और अनुमान है कि अगले समय में यह वृद्धि 20 प्रतिशत तक पहुंच सकती है। नई दिल्ली EV पॉलिसी से ग्राहकों को सीधे वित्तीय लाभ मिलेगा और राजधानी में इलेक्ट्रिक वाहनों का बाजार तेजी से बढ़ेगा।

For English News: http://newz24india.in

Related Articles

Back to top button