हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी मंगलवार सांय अपने पैतृक गांव मिर्जापुर माजरा पहुंचे।
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी मंगलवार सांय अपने पैतृक गांव मिर्जापुर माजरा पहुंचे। उनके गांव आगमन पर प्रशासनिक अधिकारियों, भाजपा कार्यकर्ताओं और ग्रामवासियों ने फूलों की वर्षा कर जोरदार स्वागत किया।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गांववासियों व अन्य लोगों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि दीपावली का पर्व खुशियों और प्रकाश का प्रतीक है, यह हमें एकता और सामाजिक समरसता का संदेश देता है। उन्होंने सभी को दीपावली, भगवान विश्वकर्मा दिवस तथा भैया दूज की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बच्चों को प्यार व आशीर्वाद देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
also read:- दीपावली पर मुख्यमंत्री सैनी का बड़ा संदेश: “स्वदेशी…
नायब सिंह सैनी ने अपनी माता श्रीमती कुलवंत कौर एवं ताऊ तेजा राम सैनी से भी आशीर्वाद लिया। इसके बाद उन्होंने परिजनों के साथ घर पर पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और मंगल की कामना की।
इस मौके पर उपायुक्त अजय सिंह तोमर, भाजपा जिला प्रधान मनदीप राणा, नंबरदार सुरेश पाल सैनी, ग्रामवासी तथा अधिकारी भी उपस्थित रहे।
For More English News: http://newz24india.in
Visit WhatsApp Channel: https://whatsapp.com/channel/0029Vb4ZuKSLSmbVWNb1sx1x



