Navratri 2025: नवरात्रि की महानवमी कब है और किस देवी की होती है पूजा?
नवरात्रि की नवमी 2025 कब है? जानिए 1 अक्टूबर को मां सिद्धिदात्री की पूजा का सही मुहूर्त, महा नवमी का महत्व और पूजा विधि। नवरात्रि के अंतिम दिन की पूरी जानकारी पढ़ें।
नवरात्रि 2025 में नवमी का पर्व 1 अक्टूबर को मनाया जाएगा। जबकि 30 सितंबर को नवरात्रि की अष्टमी होगी। नवमी तिथि 1 अक्टूबर को शाम 7 बजे तक रहेगी और इसी दिन मां सिद्धिदात्री की पूजा की जाती है। इस दिन विशेष रूप से देवी दुर्गा के सिद्धिदात्री स्वरूप की पूजा होती है, जो आठ प्रकार की सिद्धियां प्रदान करने वाली मानी जाती हैं।
नवमी की पूजा का महत्व
मां सिद्धिदात्री को आठ महान सिद्धियों का दाता माना जाता है, जिनमें अणिमा, महिमा, गरिमा, लघिमा, प्राप्ति, प्रकाम्य, ईशित्व और वशित्व शामिल हैं। इन सिद्धियों को पाने के लिए नवमी के दिन उनकी विधि-विधान से पूजा की जाती है। इसके अलावा, नवमी को महा नवमी भी कहा जाता है, जब देवी दुर्गा के महिषासुरमर्दिनी रूप की पूजा की जाती है।
Also Read:-Navratri Paran Kab Hai 2025: नवरात्रि व्रत का पारण कब और…
महा नवमी 2025 का मुहूर्त
तिथि प्रारम्भ: 30 सितंबर 2025, शाम 6:06 बजे
तिथि समाप्त: 1 अक्टूबर 2025, शाम 7:01 बजे
हवन मुहूर्त: 1 अक्टूबर 2025, सुबह 6:14 बजे से शाम 6:07 बजे तक
महा नवमी का धार्मिक महत्व
महा नवमी के दिन देवी दुर्गा ने महिषासुर नामक राक्षस का वध किया था। इस दिन हवन पूजन और कन्या पूजन का विशेष महत्व होता है। भक्तजन इस दिन देवी की विशेष आराधना करते हैं और माँ से शक्तियाँ प्राप्त करने की कामना करते हैं।
नवरात्रि के अंतिम दिनों में पूजा और व्रत का महत्व
नवरात्रि के नौवें दिन की पूजा से न केवल आध्यात्मिक शांति मिलती है बल्कि यह नयी ऊर्जा और सकारात्मकता का संचार भी करता है। नवमी के दिन माता की आराधना करने से जीवन में सुख-समृद्धि आती है और सभी प्रकार की बाधाएं दूर होती हैं।
Visit WhatsApp Channel: https://whatsapp.com/channel/0029Vb4ZuKSLSmbVWNb1sx1x



