मनोरंजन

न्यूयॉर्क की सड़कों पर बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आईं रिहाना

हॉलीवुड की मशहूर सिंगर रिहाना और उनके बॉयफ्रेंड रॉकी जल्द ही अपने पहले बच्चे का इस दुनिया में स्वागत करने वाले हैं। यह कपल अपने बच्चे के स्वागत के लिए काफी एक्साइटेड हैं। रिहाना ने हाल ही में बेबी बंप को फ्लॉन्ट करते हुए फोटोग्राफर्स को बहुत सारे पोज दिए हैं। उनकी ये तस्वीरें इंटरनेट पर काफी वायरल हो रही हैं।

न्यूयॉर्क की सड़कों पर किया बेबी बंप फ्लान्ट
रिहाना अपने बॉयफ्रेंड रॉकी के साथ न्यूयॉर्क की सड़कों पर घूमती नजर आईं। शेयर की गई फोटोज में रिहाना ने पिंक कलर की लॉन्ग जैकेट के साथ डेनिम पहनी हुई है। ये लवबर्ड हाथों में हाथ डाले घूम रहे हैं। रिहाना के चेहरे पर प्रेगनेंसी ग्लो साफ नजर आ रहा है। यह दोनों काफी खुश दिख रहे है।

पिछले साल किया रिलेशन कंफर्म
रिहाना और रॉकी ने साल 2021 में ही अपने रिलेशन की आधिकारिक पुष्टि की थी। एक इंटरव्यू में रॉकी ने रिहाना को लव ऑफ माय लाइफ कहकर पुकारा था। जब इस इंटरव्यू में उनसे पिता बनने को लेकर सवाल किया गया तब उन्होंने कहा था कि मुझे लगता है कि मैं एक बहुत ही अच्छा पिता बनूंगा।

पांच साल पहले आया था आखिरी एल्बम
इस 33 वर्षीय सिंगर को आखिरी बार साल 2016 में एक एल्बम में देखा गया था। अब फैंस उनके अगले एल्बम का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

Related Articles

Back to top button
Share This
धूप में आपका चेहरा भी हो जाता है लाल तो फॉलो करें ये टिप्स अगर आप भी रोज पहनती हैं हाई हील्स तो आज ही जान लें इसके नुकसान कपूर फैमिली की इस बेटी का लुक उसके लिए बन गया था मुसीबत श्वेता तिवारी का जलवा देख फैंस के उड़े होश अगर आपकी भी है सेंसेटिव स्किन तो घर पर अपने लिए बनायें ये टोनर