हरियाणा सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए आईपीएस आलोक कुमार राय को नया डीजी जेल नियुक्त किया है, जबकि मोहम्मद अकील को कमांडेंट जनरल, होम गार्ड्स एंड सिविल डिफेंस बनाया गया है। जानिए पूरी खबर।
हरियाणा सरकार ने राज्य के पुलिस प्रशासन में बड़ा फेरबदल करते हुए दो वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया है। इसके तहत 1991 बैच के आईपीएस अधिकारी आलोक कुमार राय को हरियाणा का नया डीजी जेल नियुक्त किया गया है। इससे पहले वह कमांडेंट जनरल, होम गार्ड्स एंड सिविल डिफेंस के पद पर कार्यरत थे। दूसरी ओर, मौजूदा डीजी जेल और 1989 बैच के वरिष्ठ अधिकारी मोहम्मद अकील को अब कमांडेंट जनरल, होम गार्ड्स एंड सिविल डिफेंस की जिम्मेदारी दी गई है।
also read:- हरियाणा के लाल अंशुल कंबोज की टीम इंडिया में एंट्री, सीएम…
सरकार ने किया वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों का तबादला, मोहम्मद अकील को मिला नया प्रभार
इस प्रशासनिक बदलाव की अधिसूचना हरियाणा सरकार की अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ. सुमिता मिश्रा द्वारा जारी की गई। तबादले के साथ-साथ रिटायरमेंट की तारीखों पर भी नजर डाली जाए तो मोहम्मद अकील 31 दिसंबर 2025 को सेवानिवृत्त हो रहे हैं, जबकि आलोक कुमार राय 30 सितंबर 2025 को रिटायर होंगे। इस बदलाव को सरकार ने प्रशासनिक सुचारुता और जेल प्रणाली को सशक्त बनाने के उद्देश्य से अंजाम दिया है। नई नियुक्तियों से उम्मीद की जा रही है कि राज्य की जेल व्यवस्था और होम गार्ड्स की कार्यक्षमता में और सुधार आएगा।
For More English news: http://newz24india.in



