मनोरंजन

‘मेरी वैनिटी वैन में घुसकर शर्ट उतार दी’; काजल अग्रवाल ने जबरा फैन से जुड़ा चौंकाने वाला अनुभव किया साझा

काजल अग्रवाल ने फैन से जुड़ा चौंकाने वाला किस्सा बताया। एक फैन बिना अनुमति वैनिटी वैन में घुसकर अपना टैटू दिखाने लगा।

साउथ और बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री काजल अग्रवाल इन दिनों अपनी नई फिल्म ‘द इंडिया स्टोरी’ को लेकर चर्चा में हैं। इसी बीच उन्होंने एक इंटरव्यू में अपने साथ हुई एक ऐसी घटना का खुलासा किया, जिसने उन्हें हैरान और असहज दोनों कर दिया। काजल अग्रवाल ने बताया कि एक जबरा फैन बिना अनुमति उनकी वैनिटी वैन में घुस आया और ऐसा व्यवहार किया, जिसकी उन्होंने कल्पना भी नहीं की थी।

बिना अनुमति वैनिटी वैन में पहुंचा फैन

काजल अग्रवाल ने बताया कि यह घटना एक फिल्म की शूटिंग के दौरान हुई थी। पहले दिन की शूटिंग खत्म होने के बाद एक असिस्टेंट डायरेक्टर एक व्यक्ति को उनकी वैनिटी वैन में लेकर आया। अभिनेत्री के मुताबिक, उस शख्स ने बिना कुछ कहे अपनी शर्ट उतारी और अपनी छाती पर बना उनके नाम का टैटू दिखाने लगा।

फैन की दीवानगी देखकर रह गईं हैरान

अभिनेत्री ने कहा कि फैन का प्यार देखकर उन्हें खुशी तो हुई, लेकिन जिस तरह वह बिना अनुमति उनके निजी स्पेस में आया, वह उन्हें बिल्कुल सही नहीं लगा। उन्होंने कहा कि किसी कलाकार के प्रति सम्मान दिखाने का तरीका हमेशा मर्यादित और जिम्मेदार होना चाहिए।

also read:- Jantar Mantar Protest: सोनू निगम NEET प्रदर्शन पर सवाल से…

काजल ने समझदारी से संभाला मामला

काजल अग्रवाल ने बताया कि उन्होंने शांत तरीके से उस व्यक्ति को समझाया कि किसी की निजी जगह में बिना अनुमति प्रवेश करना गलत है। उन्होंने कहा कि सेलिब्रिटी भी अपनी निजी जिंदगी और सुरक्षा के हकदार होते हैं और फैंस को इस बात का सम्मान करना चाहिए।

‘द इंडिया स्टोरी’ में निभाया अहम किरदार

वर्क फ्रंट की बात करें तो काजल अग्रवाल की फिल्म ‘द इंडिया स्टोरी’ सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म का निर्देशन चेतन डीके ने किया है। इसमें श्रेयस तलपड़े, मुरली शर्मा, मनीष वाधवा और अन्य कलाकार भी अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं। फिल्म खाद्य पदार्थों में मिलावट, प्रदूषण और कृषि में रसायनों के दुष्प्रभाव जैसे गंभीर मुद्दों को उठाती है।

‘रामायण’ में भी आएंगी नजर

‘द इंडिया स्टोरी’ के अलावा काजल अग्रवाल जल्द ही नितेश तिवारी की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘रामायण’ में दिखाई देंगी। इस फिल्म में वह मंदोदरी का किरदार निभाती नजर आएंगी, जिसे लेकर उनके फैंस काफी उत्साहित हैं।

For English Newshttp://newz24india.in

Related Articles

Back to top button