ट्रेंडिंगविज्ञान-टेक्नॉलॉजी

अब पुराना नहीं लगेगा Galaxy A34! One UI 7 अपडेट से जबरदस्त बूस्ट

सैमसंग ने अपने लोकप्रिय मिड-रेंज स्मार्टफोन Galaxy A34 5G के लिए Android 15 आधारित One UI 7 अपडेट को भारत में जारी कर दिया है।

सैमसंग ने अपने लोकप्रिय मिड-रेंज स्मार्टफोन Galaxy A34 5G के लिए Android 15 आधारित One UI 7 अपडेट को भारत में जारी कर दिया है। इस नए सॉफ़्टवेयर अपडेट के साथ फोन की परफॉर्मेंस और फीचर्स में बड़ा सुधार देखने को मिलेगा, जिससे दो साल पुराना डिवाइस भी एकदम नया जैसा महसूस होगा।

One UI 7 भारत में हुआ अपडेट| Galaxy A34

जानकारी के अनुसार, यह अपडेट भारत में 12 जून 2025 को रोलआउट किया गया। टेक्नोलॉजी विशेषज्ञ तरुण वत्स ने X (पहले ट्विटर) पर अपडेट की पुष्टि की। अपडेट का साइज करीब 378.91 MB है और इसमें 1 अप्रैल 2025 का सिक्योरिटी पैच शामिल है।

One UI 7 में क्या है खास?

यह नया अपडेट सैमसंग यूजर्स के लिए कई नए और उपयोगी फीचर्स लाता है:

  • नया नोटिफिकेशन पैनल, जिससे जरूरी कार्यों को अधिक आसानी से मैनेज किया जा सकता है।

  • होम स्क्रीन विजेट्स में अधिक कस्टमाइजेशन की सुविधा।

  • बिना फोन अनलॉक किए म्यूजिक कंट्रोल, अलार्म, टाइमर और अलर्ट्स को एक्सेस करने की सुविधा।

  • लाइव नोटिफिकेशन के जरिए वॉइस रिकॉर्डिंग, खेल स्कोर और अन्य गतिविधियों की झलक तुरंत मिल सकेगी।

  • सैमसंग के डिफॉल्ट ऐप्स का भी नया वर्जन अपडेट के साथ उपलब्ध होगा, जिससे यूज़र इंटरफेस और स्मूद हो जाएगा।

कैसे पाएं यह अपडेट?

Galaxy A34 5G के यूजर्स सेटिंग्स > सॉफ़्टवेयर अपडेट > डाउनलोड और इंस्टॉल में जाकर इस अपडेट को चेक कर सकते हैं। यह एक OTA (Over-The-Air) अपडेट है, जो चरणबद्ध तरीके से सभी डिवाइसेज़ तक पहुंचेगा। बेहतर अनुभव के लिए वाई-फाई पर इसे डाउनलोड करने की सलाह दी गई है।

Samsung Galaxy A34 5G: एक नज़र फीचर्स पर

यह फोन अब नए सॉफ्टवेयर के साथ और भी बेहतर हो गया है। इसके कुछ प्रमुख स्पेसिफिकेशन:

  • 6.6 इंच FHD+ Super AMOLED डिस्प्ले जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है।

  • MediaTek Dimensity 1080 प्रोसेसर, जो तेज़ और स्मूद परफॉर्मेंस देता है।

  • ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप: 48MP + 8MP + 5MP

  • 13MP फ्रंट कैमरा सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए।

  • 5000mAh बैटरी के साथ फास्ट चार्जिंग सपोर्ट।

Related Articles

Back to top button