सावन करियर उपाय: सावन 2025 में करियर में सफलता के लिए शिवपूजन के 11 शुभ उपाय

सावन करियर उपाय: सावन 2025 में करियर और व्यापार में सफलता पाने के लिए करें ये 11 आसान और प्रभावी उपाय। जानें शिव पूजा का सही तरीका और सावन में क्या है विशेष।
सावन करियर उपाय: हिंदू पंचांग के अनुसार, इस वर्ष सावन का महीना 9 अगस्त 2025 तक रहेगा। इस पूरे माह को भगवान शिव की आराधना के लिए विशेष रूप से पावन माना जाता है। धार्मिक मान्यता है कि सावन करियर उपाय से जीवन की कई समस्याएं दूर हो सकती हैं, विशेषकर करियर और व्यवसाय से जुड़ी।
शिव पूजा से मिलती है करियर में सफलता
सावन में भगवान शिव की पूजा करना शुभ फलदायी होता है। कहा जाता है कि इस मास में की गई साधना, व्रत, दान और पूजन कई गुना फल देती है। विशेषकर यदि आप नौकरी, प्रमोशन या बिजनेस में समस्याओं का सामना कर रहे हैं, तो सावन में किए गए कुछ विशेष उपाय आपके जीवन की दिशा बदल सकते हैं।
ये 11 उपाय दिला सकते हैं करियर में सफलता| सावन करियर उपाय
1. हर सोमवार को शिव तांडव स्तोत्र का पाठ करें
भगवान शिव के प्रिय दिन सोमवार को शिव तांडव स्तोत्र का पाठ करने से आत्मबल बढ़ता है और करियर में स्थिरता आती है।
2. शिवलिंग पर पंचामृत से अभिषेक करें
दूध, दही, शहद, शक्कर और घी से शिवलिंग का अभिषेक करने से सौभाग्य प्राप्त होता है।
3. सावन में गाय की सेवा करें
गाय को हरा चारा खिलाना या उसकी सेवा करना आर्थिक समृद्धि और करियर में शुभता लाता है।
4. सफेद चावल शिवलिंग पर चढ़ाएं
सावन में सफेद चावल के 101 दाने गिनकर धोकर शिवलिंग पर अर्पित करें। इससे नौकरी में आ रही अड़चनें दूर होती हैं।
5. दीपक जलाएं – सुबह और शाम
सावन में रोज़ सुबह और शाम घर में घी या तिल के तेल का दीपक जलाएं। इससे नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है।
6. बुधवार को हरे मूंग चढ़ाएं
108 हरे मूंग के दाने शिवलिंग पर अर्पित करने से व्यवसाय और नौकरी में बढ़ोतरी के अवसर बनते हैं।
7. बेलपत्र पर मंत्र लिखकर चढ़ाएं
11 या 21 बेलपत्रों पर चंदन से “ॐ नमः शिवाय” लिखें और शिवलिंग पर चढ़ाएं। यह प्रमोशन और नई नौकरी पाने में सहायक हो सकता है।
8. मां पार्वती को अर्पित करें पायल या श्रृंगार
चांदी की पायल या श्रृंगार का सामान माता पार्वती को अर्पित करें। इससे दांपत्य और करियर दोनों में शुभता आती है।
9. जल में केसर मिलाकर अभिषेक करें
केसर मिलाकर जल से शिवलिंग का अभिषेक करने से करियर में रुकावटें दूर होती हैं और नई संभावनाएं बनती हैं।
10. मंत्र जाप – “ॐ नमः शिवाय”
हर दिन कम से कम 108 बार “ॐ नमः शिवाय” का जाप करें। इससे मानसिक एकाग्रता और आत्मविश्वास में वृद्धि होती है।
11. सावन सोमवार को रुद्राभिषेक करें
सावन के किसी सोमवार या शिवरात्रि को विधिवत रुद्राभिषेक कराएं। इससे संपूर्ण जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आता है।
सावन में संयम और भक्ति है ज़रूरी
सावन (सावन करियर उपाय)में किए गए उपाय तभी फलित होते हैं जब उन्हें सच्ची श्रद्धा, संयम और पवित्रता के साथ किया जाए। भगवान शिव को सरलता और सच्चे भाव प्रिय हैं, अत: कोई भी उपाय करने से पहले मन को शांत और निश्छल रखें।
also read:- पितृपक्ष 2025: श्राद्ध कब करें, कैसे करें और क्या है…