हम सबको उम्मीद थी कि सरकार उनसे संवाद करेगी, लेकिन 20 दिन बीत जाने के बाद भी सरकार ने बातचीत करने की बजाय सत्ता के अहंकार में डूबकर पुलिस बल का प्रयोग किया है: गोपाल राय
लेकिन यह देश अब जाग रहा है, सरकार की इस तानाशाही को अब और बर्दाश्त नहीं किया जाएगा: गोपाल राय
मेरा आप सभी से निवेदन है कि ज्यादा से ज्यादा संख्या में जंतर-मंतर पहुंचें और इस आंदोलन को मजबूत बनाएं: गोपाल राय
आम आदमी पार्टी के दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री एवं गुजरात के प्रदेश प्रभारी गोपाल राय ने एक वीडियो के माध्यम से एक गंभीर मुद्दे पर अपनी बात रखते हुए कहा की, अभी-अभी जंतर मंतर से खबर आ रही है कि पिछले 20 दिनों से इस देश के युवाओं के भविष्य को बेहतर बनाने के लिए अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक को पुलिस ने जबरदस्ती उठा लिया है.
also read:- इसुदान गढ़वी: प्रधानमंत्री मोदी के विधायक चैतर वसावा पर दिए गए बयान से आदिवासी समाज में रोष फैल गया
आगे आम आदमी पार्टी के गुजरात प्रदेश प्रभारी गोपाल राय ने बताया कि, सबको उम्मीद थी कि शायद सरकार संवाद करेंगी। लेकिन 20 दिन के बाद भी सरकार ने संवाद करने की बजाय सत्ता के अहंकार में पुलिस के दम पर जबरदस्ती करने का फैसला किया। लेकिन देश जाग रहा है, सत्ता के अहंकार में डूबी सरकार की तानाशाही को बर्दाश्त करने के लिए लोग अब तैयार नहीं है। मैं आप सब से निवेदन करना चाहता हूं कि ज्यादा से ज्यादा संख्या में आप सभी लोग जंतर मंतर पहुंचे और इस आंदोलन को मजबूत करिए।
For English News: http://newz24india.in
Visit WhatsApp Channel: https://whatsapp.com/channel/0029Vb4ZuKSLSmbVWNb1sx1x



