मनोरंजन

कमल हासन-रजनीकांत की फिल्म KHxRK में देरी? ‘जेलर 2’ बन सकती है सबसे बड़ी वजह

रजनीकांत और कमल हासन की फिल्म KHxRK की शूटिंग में देरी हो सकती है, क्योंकि ‘जेलर 2’ को मिल रही है प्राथमिकता, शूटिंग 2027 तक टलने की संभावना।

Kamal Haasan Rajinikanth Film KHxRK Update: साउथ फिल्म इंडस्ट्री के दो दिग्गज सुपरस्टार्स रजनीकांत और कमल हासन एक बार फिर साथ नजर आने वाले हैं। दोनों की अपकमिंग फिल्म KHxRK को लेकर लंबे समय से चर्चा चल रही है, लेकिन अब इसके शुरू होने में देरी की खबरें सामने आ रही हैं।

फैंस को फिर करना पड़ सकता है इंतजार

रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस फिल्म को लेकर पहले माना जा रहा था कि इसकी शूटिंग साल 2026 में शुरू हो जाएगी। लेकिन अब ताजा अपडेट्स के अनुसार इस प्रोजेक्ट में देरी हो सकती है और फिल्म की शूटिंग 2027 तक टल सकती है।

इस वजह से फैंस को एक बार फिर रजनीकांत और कमल हासन को साथ देखने के लिए लंबा इंतजार करना पड़ सकता है।

‘जेलर 2’ बनी सबसे बड़ी वजह

इस देरी की सबसे बड़ी वजह रजनीकांत की फिल्म ‘जेलर 2’ बताई जा रही है। फिल्म का निर्देशन नेल्सन दिलीप कुमार कर रहे हैं, जिन्होंने पहले ‘जेलर’ जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्म दी थी।

पहली फिल्म की जबरदस्त सफलता के बाद मेकर्स अब इसके सीक्वल पर पूरा ध्यान दे रहे हैं। बताया जा रहा है कि ‘जेलर 2’ को बड़े पैमाने पर बनाया जा रहा है, जिसमें कई बड़े बॉलीवुड स्टार्स के शामिल होने की भी चर्चा है।

नेल्सन दिलीप कुमार की प्रायोरिटी ‘जेलर 2’

सूत्रों के अनुसार, नेल्सन दिलीप कुमार अभी किसी भी नए बड़े प्रोजेक्ट को जल्दबाजी में शुरू नहीं करना चाहते। वह पहले ‘जेलर 2’ को पूरी तरह खत्म करना चाहते हैं, जिसके बाद ही वे KHxRK पर काम शुरू करेंगे।

इसी वजह से यह प्रोजेक्ट फिलहाल आगे बढ़ता हुआ नजर नहीं आ रहा है।

ALSO READ:- वत्सल सेठ और इशिता दत्ता ने अपनी बेटी वेदा के पहले…

रजनीकांत की अपकमिंग फिल्में भी हैं लाइन में

रजनीकांत के पास फिलहाल कई बड़े प्रोजेक्ट्स हैं। ‘जेलर 2’ के बाद वह डायरेक्टर अस्वथ मरिमुथु के साथ भी काम कर सकते हैं।

इसके अलावा वह अपनी फिल्म ‘थलाइवर 173’ को लेकर भी चर्चा में हैं, जिसका निर्देशन सीबी चक्रवर्ती कर रहे हैं।

2027 में शुरू हो सकती है KHxRK की शूटिंग

रिपोर्ट्स की मानें तो अब KHxRK फिल्म की शूटिंग 2027 में शुरू होने की संभावना है, और उसी साल इसके रिलीज होने की भी उम्मीद जताई जा रही है। हालांकि, अभी तक मेकर्स की तरफ से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

फैंस की बढ़ी उत्सुकता

रजनीकांत और कमल हासन को एक साथ बड़े पर्दे पर देखने का इंतजार लंबे समय से किया जा रहा है। दोनों सुपरस्टार्स की इस जोड़ी को लेकर फैंस में जबरदस्त उत्साह है, लेकिन मौजूदा प्रोजेक्ट्स की वजह से अभी इंतजार और लंबा हो सकता है।

For English News: http://newz24india.in

Related Articles

Back to top button