आयुर्वेद डेली रूटीन टिप्स: ना वजन बढ़ेगा, ना बीमार पड़ेंगे: आयुर्वेद के बताए इन 10 डेली रूटीन नियमों को अपनाएं

आयुर्वेद डेली रूटीन टिप्स: आयुर्वेद में बताए गए इन 10 डेली रूटीन नियमों को फॉलो करें और बीमारियों व मोटापे से दूर रहें। जानिए स्वस्थ रहने के लिए सदियों पुरानी आयुर्वेदिक दिनचर्या।
आयुर्वेद डेली रूटीन टिप्स: अगर आप बार-बार बीमार पड़ते हैं, वजन तेजी से बढ़ रहा है और हेल्दी रहना चाहते हैं, तो आयुर्वेद में बताए गए ये 10 नियम आपके जीवन को बदल सकते हैं। सदियों पुराने ये डेली रूटीन आज भी पूरी तरह वैज्ञानिक और असरदार हैं।
आयुर्वेद डेली रूटीन टिप्स जानिए
1. सूर्योदय से पहले उठें
सुबह जल्दी उठना शरीर की बायोलॉजिकल क्लॉक को सही करता है। इससे मानसिक एकाग्रता बढ़ती है और शरीर प्राकृतिक रूप से डिटॉक्स होता है। ब्रह्म मुहूर्त में उठने की आदत आपको फिट और शांत बनाएगी।
2. उठते ही गुनगुना पानी पिएं
सुबह 1-2 गिलास गुनगुना पानी पीने से पाचन तंत्र एक्टिव होता है और लिवर को डिटॉक्स करने में मदद मिलती है। यह वजन घटाने और त्वचा की चमक बढ़ाने में सहायक है।
3. ताड़ासन करें
ताड़ासन शरीर को स्ट्रेच करने और रीढ़ की हड्डी को मजबूत बनाने में मदद करता है। सुबह उठकर पानी पीने के बाद इसे जरूर करें।
4. नमक और सरसों तेल से दांतों की सफाई
यह पुरानी लेकिन बेहद असरदार आदत है। सरसों तेल और सेंधा नमक से ब्रश करने पर दांतों से पीलापन और बैक्टीरिया दोनों खत्म होते हैं। इससे मसूड़े भी मजबूत रहते हैं।
5. रोजाना 10 मिनट प्राणायाम और एक्सरसाइज
दिन की शुरुआत में कम से कम 10 मिनट का प्राणायाम और हल्की एक्सरसाइज शरीर को ऊर्जावान और एक्टिव बनाती है।
6. सूर्य स्नान लें
धूप में 10-15 मिनट बैठना, विशेषकर सुबह के समय, शरीर को विटामिन D देता है जो हड्डियों और इम्यून सिस्टम के लिए आवश्यक है।
also read:- रातों की नींद हराम कर देती है कान की खुजली? बस अपनाएं ये…
7. खाने के बाद छाछ जरूर पिएं
भोजन के अंत में छाछ का सेवन पाचन को बेहतर बनाता है और पेट की समस्याओं को दूर करता है।
8. भोजन के तुरंत बाद पेशाब जाएं
आयुर्वेद के अनुसार, भोजन के बाद पेशाब जाना किडनी को हेल्दी रखता है और टॉक्सिन्स को बाहर निकालता है।
9. चाय और कैफीन से दूरी बनाए रखें
चाय-कॉफी और फिजी ड्रिंक्स से दूरी बनाना आयुर्वेद में सलाह दी गई है क्योंकि ये पाचन और मानसिक स्वास्थ्य पर नकारात्मक प्रभाव डालते हैं।
10. हफ्ते में एक दिन उपवास करें
सप्ताह में एक दिन उपवास रखने से शरीर डिटॉक्स होता है। इस दिन नींबू पानी, नारियल पानी या फल का सेवन किया जा सकता है।
For More English News: http://newz24india.in