ट्रेंडिंग

Gold Price Today: सोना हुआ सस्ता, दिल्ली में 22 कैरेट ₹145240; जानें आपके शहर का ताज़ा रेट

Gold Price Today: सोना हुआ सस्ता, दिल्ली में 22 कैरेट ₹145240। जानें प्रमुख शहरों में 24K और 22K सोने का ताज़ा भाव और बाजार अपडेट।

Gold Price Today: देशभर में एक बार फिर सोने की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है। 28 मई की सुबह बाजार खुलते ही गोल्ड रेट में नरमी देखने को मिली। दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और अन्य प्रमुख शहरों में 22 कैरेट और 24 कैरेट सोना सस्ता हो गया है।

विशेषज्ञों के अनुसार, वैश्विक स्तर पर भू-राजनीतिक तनाव और डॉलर की बढ़ती मांग का असर सोने की कीमतों पर पड़ रहा है। अमेरिका-ईरान तनाव के बीच निवेशक सुरक्षित निवेश के रूप में डॉलर की ओर रुख कर रहे हैं, जिससे सोने में दबाव बना हुआ है।

दिल्ली और अन्य शहरों में सोने का ताज़ा भाव| Gold Price Today

दिल्ली में 24 कैरेट सोना ₹158430 प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना ₹145240 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है।

प्रमुख शहरों के सोने के रेट:

दिल्ली: 22K ₹145240 | 24K ₹158430
मुंबई: 22K ₹145090 | 24K ₹158280
कोलकाता: 22K ₹145090 | 24K ₹158280
चेन्नई: 22K ₹146490 | 24K ₹159810
हैदराबाद: 22K ₹145090 | 24K ₹158280
लखनऊ: 22K ₹145240 | 24K ₹158430
जयपुर: 22K ₹145240 | 24K ₹158430
भोपाल: 22K ₹145140 | 24K ₹158330
अहमदाबाद: 22K ₹145140 | 24K ₹158330
चंडीगढ़: 22K ₹145240 | 24K ₹158430

also read:- Gold Silver Price Today: सोना औंधे मुंह गिरा, चांदी ने…

चांदी की कीमतों में भी गिरावट

सोने के साथ-साथ चांदी की कीमतों में भी गिरावट देखने को मिली है।
28 मई को चांदी का भाव ₹284900 प्रति किलोग्राम दर्ज किया गया है।

एक दिन पहले दिल्ली सराफा बाजार में चांदी ₹3,300 गिरकर ₹2,69,700 प्रति किलोग्राम तक आ गई थी।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर चांदी 74.96 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही है।

बाजार में गिरावट की वजह क्या है?

विशेषज्ञों का मानना है कि:

  • अमेरिका-ईरान तनाव
  • डॉलर की मजबूत मांग
  • फेडरल रिजर्व की सख्त नीति की आशंका
  • वैश्विक महंगाई की चिंता

इन सभी कारणों से सोने और चांदी पर दबाव बना हुआ है।

For English News: http://newz24india.in

Related Articles

Back to top button