राज्यपंजाब

पटियाला में विकास की सौगात: डॉ. बलबीर सिंह ने 5 करोड़ की सड़क परियोजनाओं का किया उद्घाटन

डॉ. बलबीर सिंह ने पटियाला में 5 करोड़ की 25 किमी सड़क परियोजना का उद्घाटन किया। मान सरकार राज्य में विकास और हर घर तक सुविधाएं पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

पंजाब सरकार राज्य के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए निरंतर प्रयासरत है। इसी कड़ी में, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने पटियाला के अर्बन एस्टेट फेस-2 में लगभग 5 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली 25 किलोमीटर लंबी सड़क परियोजनाओं का उद्घाटन किया।

‘विकास की गति, हर घर तक सुविधा’ का संकल्प

उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए डॉ. बलबीर सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार राज्य के प्रत्येक क्षेत्र में बेहतर सुविधाएं और मजबूत इंफ्रास्ट्रक्चर उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने जोर देकर कहा कि “विकास की गति, हर घर तक सुविधा” हमारा मुख्य उद्देश्य है।

डॉ. बलबीर ने कहा, “हमारी सरकार का प्रयास है कि विकास कार्यों में तेजी लाई जाए और लोगों को उनके दैनिक जीवन में बेहतर बुनियादी सुविधाएं मिलें। यह परियोजनाएं न केवल कनेक्टिविटी में सुधार करेंगी, बल्कि स्थानीय निवासियों के जीवन स्तर को भी ऊंचा उठाएंगी।”

also read:- गर्मी को चुनौती देकर मतदान करें”, आम आदमी पार्टी नेता अमन अरोड़ा

पंजाब के चौमुखी विकास का वादा

कैबिनेट मंत्री ने आगे कहा कि पटियाला का अर्बन एस्टेट क्षेत्र शहर का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है और यहां सड़क नेटवर्क को सुदृढ़ करना लंबे समय से लंबित मांग थी। सरकार ने प्राथमिकता के आधार पर इन कार्यों को शुरू किया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि पंजाब के विकास और जनता के कल्याण के लिए शुरू किए गए ये प्रयास भविष्य में भी इसी तरह जारी रहेंगे।

स्थानीय निवासियों और विकास कार्यों की प्रगति पर चर्चा करते हुए डॉ. बलबीर सिंह ने अधिकारियों को यह निर्देश भी दिए कि निर्माण कार्यों की गुणवत्ता में कोई समझौता न किया जाए और परियोजनाओं को तय समय सीमा के भीतर पूरा किया जाए।

For English News: http://newz24india.in

Related Articles

Back to top button