ट्रेंडिंगखेल

हॉकी एशिया कप 2025: भारत में हो रहा बड़ा टूर्नामेंट, फैंस के लिए मिलेगी फ्री एंट्री

हॉकी एशिया कप 2025 में भारतीय टीम के मैच बिहार के राजगीर में होंगे। हॉकी इंडिया ने फैंस के लिए फ्री एंट्री की घोषणा की है।

हॉकी एशिया कप 2025 का आयोजन बिहार के राजगीर हॉकी स्टेडियम में 29 अगस्त से 7 सितंबर तक किया जाएगा। इस महाकुंभ में कुल आठ टीमें भाग लेंगी, जिनमें भारत, जापान, चीन, कजाखस्तान, मलेशिया, कोरिया, बांग्लादेश और चीनी ताइपै शामिल हैं। भारतीय टीम को पूल-ए में रखा गया है, जहां उसका मुकाबला चीन, जापान और कजाखस्तान से होगा।

फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी: फ्री एंट्री

हॉकी इंडिया ने टूर्नामेंट के लिए फैंस के लिए मुफ्त प्रवेश की घोषणा की है। जो लोग इस ऐतिहासिक टूर्नामेंट का हिस्सा बनना चाहते हैं, वे www.ticketgenie.in वेबसाइट पर जाकर फ्री वर्चुअल टिकट प्राप्त कर सकते हैं। यह टिकट प्राप्त करने की प्रक्रिया आसान और परेशानी मुक्त है, जिससे हर फैन इस खेल उत्सव में भाग ले सके।

हॉकी इंडिया अध्यक्ष की बात

हॉकी इंडिया के अध्यक्ष दिलीप टर्की ने कहा, “राजगीर में हीरो पुरुष एशिया कप की मेजबानी भारतीय हॉकी के लिए एक ऐतिहासिक क्षण है। हम चाहते हैं कि हर फैंस इस सफर का हिस्सा बने। प्रवेश निःशुल्क रखकर, हमारा उद्देश्य खेल को और अधिक सुलभ बनाना और परिवारों, छात्रों तथा युवा एथलीटों को विश्व स्तरीय हॉकी देखने के लिए प्रोत्साहित करना है। यह सिर्फ एक टूर्नामेंट नहीं, बल्कि खेल का एक उत्सव है।”

also read:- Flipkart Black Membership लॉन्च, फ्री में मिलेगा एक साल…

टूर्नामेंट का महत्व और क्वालीफिकेशन

हॉकी एशिया कप 2025 न केवल एशियाई चैंपियनशिप है, बल्कि यह फील्ड हॉकी वर्ल्ड कप 2026 के लिए भी क्वालीफायर टूर्नामेंट है। इस टूर्नामेंट में विजेता टीम सीधे वर्ल्ड कप के लिए क्वालीफाई करेगी।

भारत के पूल में चीन, जापान और कजाखस्तान के साथ मुकाबले होंगे। टूर्नामेंट में कुल आठ टीमें दो समूहों में बंटी हैं। पहले पाकिस्तान और ओमान की टीमें भी शामिल होने वाली थीं, लेकिन उन्होंने अपना नाम वापस ले लिया।

हॉकी एशिया कप 2025 मैच की तारीखें और कार्यक्रम

  • 29 अगस्त: भारत vs चीन

  • 31 अगस्त: भारत vs जापान

  • 1 सितंबर: भारत vs कजाखस्तान

  • फाइनल मुकाबला: 7 सितंबर को राजगीर हॉकी स्टेडियम में होगा।

For More English News: http://newz24india.in

Visit WhatsApp Channel: https://whatsapp.com/channel/0029Vb4ZuKSLSmbVWNb1sx1x

Related Articles

Back to top button