राज्यउत्तर प्रदेश

UP Assembly Election 2027: CM योगी आदित्यनाथ RSS के साथ चुनावी रणनीति पर करेंगे मंथन

UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 के लिए CM योगी आदित्यनाथ RSS के साथ बैठक कर चुनावी रणनीति तैयार कर रहे हैं। जानिए कानपुर और गाजियाबाद दौरे की पूरी जानकारी।

उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव 2027 (UP Assembly Election 2027) को लेकर सियासी तपिश बढ़ चुकी है। भारतीय जनता पार्टी (BJP) इस बार जीत की हैट्रिक लगाने की तैयारी में है और इसके लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लगातार चुनावी तैयारियों में जुटे हैं।

सूत्रों के अनुसार, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लगातार राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के पदाधिकारियों के साथ बैठकें कर रहे हैं, ताकि सरकार और संगठन के बीच तालमेल मजबूत किया जा सके।

कानपुर दौरे पर योगी आदित्यनाथ

निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को कानपुर दौरे पर रहेंगे, जहां वह RSS के पदाधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक करेंगे। इससे पहले गुरुवार को सीएम योगी गाजियाबाद में लंबी बैठक कर चुके हैं।

also read:- ग्रेटर नोएडा वेस्ट में केडीएसजी अस्पताल का उद्घाटन: सीएम…

गाजियाबाद में RSS पदाधिकारियों से संवाद| UP Assembly Election 2027

गाजियाबाद के सरस्वती विद्या मंदिर, नेहरू नगर में मुख्यमंत्री ने मेरठ प्रांत (मेरठ, मुरादाबाद और सहारनपुर मंडल) के RSS पदाधिकारियों से मुलाकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने पदाधिकारियों के साथ दोपहर का भोजन भी साझा किया। सूत्र बताते हैं कि बैठक में संगठन और सरकार के बीच तालमेल और आगामी चुनाव की रणनीति पर मंथन किया गया।

सरकार की कार्यप्रणाली और चुनौतियों की समीक्षा

बैठक के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश सरकार की कार्यप्रणाली और तीनों मंडलों में आने वाली परेशानियों को समझा। इस बैठक में बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी, प्रदेश संगठन मंत्री धर्मपाल सिंह और RSS के सीनियर पदाधिकारी समेत करीब 40 अधिकारी मौजूद रहे।

बैठक का मुख्य उद्देश्य था संघ और संगठन के साथ सरकार के कामकाज में सामंजस्य बिठाकर 2027 के विधानसभा चुनाव के लिए रणनीति तैयार करना।

For English News: http://newz24india.in

Related Articles

Back to top button