राज्यगुजरात

किसानों के समर्थन में आए मंत्री के भाई की फैक्ट्री पर पड़ी रेड, AAP प्रदेश अध्यक्ष इसुदान गढ़वी ने भाजपा पर किया प्रहार

AAP प्रदेश अध्यक्ष इसुदान गढ़वी ने किसानों के समर्थन में मंत्री के भाई की फैक्ट्री पर रेड को लेकर भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला।

रेड तो पड़नी ही थी क्योंकि भाजपा किसानों की थोड़ी है? भाजपा तो कंपनियों के लिए काम करती है: इसुदान गढ़वी

भाजपा अपने तरीके से बिल्कुल सही कर रही है, क्योंकि कंपनियों के रिश्तेदार ही विधानसभा में बैठे हैं: इसुदान गढ़वी

जो भी व्यक्ति किसानों के समर्थन में बोलेगा, उसका यही हाल होगा, ऐसा संदेश दिया जा रहा है: इसुदान गढ़वी

आम आदमी पार्टी के गुजरात प्रदेश अध्यक्ष इसुदान गढ़वी ने एक गंभीर मुद्दे पर अपनी बात रखते हुए कहा कि मुझे सुनने में आया है कि किसानों के समर्थन में एक मंत्री के भाई आए, तो उनके यहाँ भी रेड पड़ी। रेड तो पड़नी ही थी क्योंकि भाजपा किसानों की थोड़ी है? भाजपा तो कंपनियों के लिए काम करती है। हम किसान ही भोले हैं, जो जाति-बिरादरी के आधार पर कमल के बटन पर वोट देते हैं। किसान सोचते हैं कि “मेरे मामा खड़े हैं, काका खड़े हैं, बहनोई खड़े हैं”, इसी आधार पर बटन दबाते हैं। भाजपा तो कंपनियों के लिए है, इसलिए वह अपने तरीके से बिल्कुल सही कर रही है क्योंकि कंपनियों के रिश्तेदार ही विधानसभा में बैठे हैं।

also read:- विधायक चैतर वसावा के समर्थन में AAP मनोज सोरठिया ने की…

आगे आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष इसुदान गढ़वी ने कहा कि सोचने वाली बात है कि मंत्री के भाई किसानों के समर्थन में आए और मोरबी के जेतपुर में उनकी फैक्ट्रियों पर रेड पड़ गई। इसलिए अभी भी जागने का समय है। जो भी व्यक्ति किसानों के समर्थन में बोलेगा, उसका यही हाल होगा, ऐसा संदेश दिया जा रहा है। अब तो हद हो गई है। मुझे पूरा विश्वास है कि एक दिन किसान, खेत मजदूर, महिलाएँ, छोटे व्यापारी, युवा, आउटसोर्सिंग के कर्मचारी, आशा वर्कर बहनें सहित सभी लोग जागेंगे।

For English Newshttp://newz24india.in

Related Articles

Back to top button