राज्यदिल्ली

अरविंद केजरीवाल जी ने श्री दामोदर भजनी सप्ताह पर वास्को के श्री दामोदर मंदिर में लिया आशीर्वाद

अरविंद केजरीवाल ने श्री दामोदर भजनी सप्ताह पर वास्को के श्री दामोदर मंदिर में पूजा कर गोवा की सुख-शांति और समृद्धि की प्रार्थना की।

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को श्री दामोदर भजनी सप्ताह के शुभ अवसर पर वास्को (गोवा) स्थित श्री दामोदर मंदिर में आशीर्वाद लिया। इस दौरान उन्होंने भगवान दामोदर से गोवा के सभी लोगों की तरक्की, स्वास्थ्य और खुशहाली के लिए प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि भगवान दामोदर ने 125 साल पहले गोवा की रक्षा की थी, वैसे ही वे अब भी गोवा की रक्षा करें। इस दौरान “आप” गोवा प्रभारी आतिशी समेत गोवा इकाई के वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि हमने भगवान दामोदर के मंदिर में उनसे आशीर्वाद लिया और प्रार्थना की है कि जैसे उन्होंने 125 साल पहले गोवा की रक्षा की थी, वैसे ही वे अभी भी गोवा की रक्षा करें। गोवा में बहुत ज्यादा भ्रष्टाचार है और लोग बहुत दुखी व परेशान हैं। हम गोवा के लोगों के लिए आशीर्वाद लेने आए हैं। अभी भजनी सप्ताह चल रहा है और इस वक्त बहुत सारे भक्तजन दामोदर मंदिर आते हैं। मैं प्रार्थना करता हूं कि सबकी मनोकामना पूरी हो।

ALSO READ:- गोवा में E20 के खिलाफ टाउनहॉल करेंगे अरविंद केजरीवाल, 25…

ई-20 के मुद्दे पर पूछे गए सवाल के जवाब में अरविंद केजरीवाल ने कहा कि ई20 पर लोगों का बहुत अच्छा रिस्पांस मिला है। हजारों लोगों ने हमें व्हाट्सएप भेजे हैं और अपने कमेंट किए हैं। मंगलवार को दोपहर 3:00 बजे ई20 को लेकर एक टाउन हॉल है, जिसमें मीडिया सहित सभी लोग आमंत्रित हैं। इस टाउन हॉल में लोग अपनी बात रखेंगे कि वे ई20 से किस तरह परेशान हैं।

उधर, आम आदमी पार्टी की नेता और गोवा प्रभारी ने कहा कि श्री दामोदर भजनी सप्ताह के शुभ अवसर पर अरविंद केजरीवाल और “आप” गोवा के नेताओं के साथ वास्को स्थित ऐतिहासिक श्री दामोदर मंदिर में पूजा-अर्चना की। उन्होंने भगवान दामोदर गोवा और इसके सभी लोगों को सुख, शांति और समृद्धि देने का आशीर्वाद मांगा।

For English Newshttp://newz24india.in

Related Articles

Back to top button