हरियाणा में विरासत की हिफाजत के लिए विशेष अभियान शुरू होगा। 18 सितंबर से युवाओं को ऐतिहासिक स्थलों से जोड़ा जाएगा। पर्यटन विभाग सेवा पखवाड़े के तहत कार्यक्रम आयोजित करेगा।
हरियाणा सरकार राज्य की सांस्कृतिक विरासत को सहेजने के लिए नई पहल शुरू करने जा रही है। विरासत और पर्यटन मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन (17 सितंबर) से लेकर महात्मा गांधी जयंती (2 अक्टूबर) तक चलने वाले सेवा पखवाड़ा के तहत प्रदेश में ‘विरासत की हिफाजत’ अभियान चलाया जाएगा।
इस अभियान का उद्देश्य युवाओं, खासकर स्कूल और कॉलेज छात्रों को ऐतिहासिक स्थलों से जोड़ना और उन्हें विरासत संरक्षण के प्रति जागरूक बनाना है। अभियान के दौरान युवाओं को राज्य के महत्वपूर्ण विरासत स्थलों का भ्रमण करवाया जाएगा।
also read: हरियाणा सरकार ने महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए लिया बड़ा…
अभियान की शुरुआत 18 सितंबर से
पर्यटन मंत्री ने जानकारी दी कि अभियान की शुरुआत 18 सितंबर को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा नारनौल से की जाएगी। इस दिन विरासत नगरी नारनौल में आधा दर्जन से अधिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिनमें युवाओं की भागीदारी को विशेष रूप से बढ़ावा दिया जाएगा।
मंगलवार को हरियाणा सिविल सचिवालय में आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए डॉ. शर्मा ने बताया कि सेवा पखवाड़े के तहत पर्यटन एवं विरासत विभाग ने राज्य भर में कार्यक्रमों की विस्तृत कार्ययोजना तैयार कर ली है। इसमें हर जिले में स्थानीय ऐतिहासिक स्थलों पर विभिन्न शैक्षणिक और सांस्कृतिक गतिविधियाँ आयोजित की जाएंगी।
विभागों को सौंपे गए अलग-अलग दिन
डॉ. शर्मा ने बताया कि मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में हुई उच्चस्तरीय बैठक में सेवा पखवाड़े के अंतर्गत विभिन्न विभागों को अलग-अलग तिथियों पर कार्यक्रमों की जिम्मेदारी दी गई है। पर्यटन विभाग द्वारा आयोजित यह अभियान युवाओं को इतिहास से जोड़ने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है।
For English News: http://newz24india.in
Visit WhatsApp Channel: https://whatsapp.com/channel/0029Vb4ZuKSLSmbVWNb1sx1x



