राज्यगुजरात

किसान नेता इसुदान गढ़वी ने सूखा ग्रस्त क्षेत्रों के विधायकों से अपील की

इसुदान गढ़वी ने सूखाग्रस्त 108 तालुकाओं के विधायकों से किसानों के समर्थन में मुख्यमंत्री को पत्र लिखने और विधानसभा में मुद्दा उठाने की अपील की।

आम आदमी पार्टी के गुजरात प्रदेश अध्यक्ष और किसान नेता इसुदान गढ़वी ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखने के लिए सूखाग्रस्त क्षेत्रों के विधायकों से अपील की थी। इस मुद्दे पर उन्होंने एक वीडियो के माध्यम से बताया था कि, अभी किसान बहुत दुखी हैं। मैं गांवों में जाता हूं तो देख रहा हूं कि 300-400 फीट के बोर में अभी से ही पानी नहीं है, पशुओं को पिलाने जितना पानी भी नहीं है। तो 108 तालुका जो अकालग्रस्त हैं उन्हें सूखाग्रस्त घोषित करने के लिए मुख्यमंत्री को पत्र लिखा और सरकार पर दबाव लाने तथा विधानसभा में मुद्दा उठे इसके लिए 57 विधायकों को भी पत्र लिखा था।

मैंने सभी विधायकों से पत्र में विनती की है कि “आप मुख्यमंत्री को पत्र लिखें, हम सभी लोग किसानों, मालधारियों और पशुपालकों के बेटे हैं। अभी किसान, मजदूर, भागिया बर्बाद हो रहे हैं और उन लोगों के मत से आप चुनकर आए हैं तो क्या उन किसानों और मजदूरों के दुख में सहभागी नहीं बनेंगे?” जब चुनाव आता है तब पेज अध्यक्ष, जाति के अग्रणी, समुदाय के अग्रणी, भाजपा के नेता, तालुका के – जिला के लोग, और गांव के आगेवान मैदान में उतर जाते हैं और अभी किसानों को सही जरूरत पड़ी है तब ये सभी लोग गायब हो गए हैं।

also read:- ’आप’ प्रदेश अध्यक्ष इसुदान गढ़वी का सौराष्ट्र, कच्छ और उत्तर गुजरात के 53 विधायकों को पत्र

आगे आम आदमी पार्टी के किसान नेता इसुदान गढ़वी ने बताया था कि, कुछ विधायकों ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखा है इसके लिए उनका बहुत-बहुत धन्यवाद और जिन लोगों ने पत्र नहीं लिखा है उन लोगों से अपील करता हूं कि मुख्यमंत्री को पत्र लिखें और सूखाग्रस्त घोषित करने तथा कुल चार मांगें हैं उनका समर्थन करें, विधानसभा में यह मुद्दा उठाकर किसी भी तरह सरकार को झुकाएं ऐसा प्रयास करने के लिए मैं आप सभी से अपील करता हूं। किसानों को ऐसा लगना चाहिए कि हमारे विधायक हमारे साथ खड़े हैं।

मुझे कोई क्रेडिट नहीं चाहिए लेकिन आप अपने किसानों के लिए यह काम करें, क्या आप अपनी जनता के लिए लेटर भी नहीं लिख सकते? अगर ऐसा होगा तो आप बहुत ही निर्दयी माने जाएंगे और आने वाले समय में मुझे आपके नाम भी सार्वजनिक करने पड़ेंगे। 9 तारीख से आंदोलन का दूसरा चरण शुरू होने जा रहा है तो मैं 108 तालुकाओं के अकालग्रस्त किसानों से अपील करूंगा कि आंदोलन के दूसरे चरण में जुड़ें। मजबूती से हम यह मुद्दा उठाएंगे और जब तक किसान, खेत मजदूर, भागिया और पशुपालक परेशान हैं तब तक हमारी पूरी टीम इस मुद्दे पर शांत बैठने वाली नहीं है।

For English Newshttp://newz24india.in

Related Articles

Back to top button