विश्व टीबी दिवस 2026: टीबी के शुरुआती लक्षण और सावधानी
टीबी के शुरुआती लक्षण जानें और समय पर सावधान हों। खांसी, बुखार या वजन कम होना दिखे तो तुरंत जांच कराएं।
टीबी के शुरुआती लक्षण: विश्व टीबी दिवस 2026 हर साल 24 मार्च को मनाया जाता है, ताकि लोगों में टीबी (तपेदिक) के प्रति जागरूकता बढ़ाई जा सके और इसके संक्रमण को रोकने के प्रयास तेज हो सकें। टीबी एक संक्रामक बीमारी है, जो मुख्य रूप से फेफड़ों को प्रभावित करती है, लेकिन समय रहते पहचान और इलाज से यह पूरी तरह ठीक हो सकती है।
टीबी के शुरुआती लक्षण
डॉक्टर ऋषि यादव, कंसल्टेंट पल्मोनोलॉजिस्ट, यथार्थ हॉस्पिटल आगरा के अनुसार, टीबी के शुरुआती लक्षण अक्सर हल्के होते हैं और शुरुआत में इसे सामान्य खांसी या थकान समझा जा सकता है। लेकिन यदि समय रहते जांच न कराई जाए तो यह गंभीर रूप ले सकती है।
मुख्य टीबी के लक्षण इस प्रकार हैं:
- लगातार खांसी, जो 2 हफ्ते से अधिक समय तक बनी रहे
- खांसी में बलगम या खून आना
- सीने में दर्द या सांस लेने में तकलीफ
- लगातार बुखार, खासकर शाम या रात में
- रात को अत्यधिक पसीना आना
- वजन कम होना और भूख कम लगना
- थकान और कमजोरी महसूस होना
कब सावधान हों?
अगर आपको या आपके किसी अपने को ऊपर दिए गए टीबी के लक्षण 2 हफ्ते से ज्यादा समय तक दिखाई दें, तो इसे नजरअंदाज न करें। विशेष रूप से अगर खांसी के साथ खून आ रहा हो या तेजी से वजन घट रहा हो, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।
also read:- Kidney Detox Vegetable: लिवर और किडनी को साफ रखने वाली 3…
कब करवाएं जांच?
- लगातार खांसी और बुखार हो
- टीबी मरीज के संपर्क में रहे हों
- शरीर कमजोर या इम्युनिटी कम हो
टीबी के लक्षण की समय पर पहचान और उचित इलाज से यह बीमारी पूरी तरह ठीक हो सकती है। जागरूकता, सावधानी और नियमित जांच ही इस बीमारी से बचाव का सबसे बड़ा उपाय है।
जागरूकता बढ़ाना जरूरी
विश्व टीबी दिवस पर स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि टीबी के लक्षण को हल्के में न लें। लोगों को अपने आसपास के लोगों को भी इस बीमारी के बारे में जानकारी देनी चाहिए और समय पर डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए।
For English News: http://newz24india.in
Visit WhatsApp Channel: https://whatsapp.com/channel/0029Vb4ZuKSLSmbVWNb1sx1x



