राज्यपंजाब

Dr. Amandeep Kaur Arora: मान सरकार का ऐतिहासिक प्रदर्शन: 5 साल की सभी गारंटियां मात्र 4 साल में पूरी

मान सरकार ने मात्र 4 साल में 5 साल की सभी गारंटियां पूरी कीं। Dr. Amandeep Kaur Arora ने महिलाओं के सम्मान राशि, शिक्षा, स्वास्थ्य और सड़क सुरक्षा बल की उपलब्धियों को सराहा।

Punjab AAP News: आम आदमी पार्टी (AAP) पंजाब की महिला विंग की अध्यक्ष और विधायक डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा (Dr. Amandeep Kaur Arora) ने मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली सरकार की उपलब्धियों की जमकर सराहना की है। उन्होंने कहा कि पंजाब के इतिहास में यह पहली ऐसी सरकार है, जिसने अपने 5 साल के कार्यकाल के वादों और गारंटियों को महज 4 साल के भीतर ही धरातल पर उतार दिया है।

महिलाओं के लिए सम्मान राशि: ₹1000 और ₹1500 की गारंटी हुई पूरी

डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा (Dr. Amandeep Kaur Arora) ने विशेष रूप से महिलाओं के लिए जारी सम्मान राशि का उल्लेख किया। उन्होंने बताया कि राज्य की माताओं और बहनों के लिए ₹1000 और ₹1500 की मासिक सम्मान राशि शुरू होने से महिलाओं में भारी उत्साह है।

also read;- हरपाल सिंह चीमा ने राघव चड्ढा पर लगाया पंजाब के साथ…

उन्होंने कहा, “पंजाब की महिलाएं इस कदम के लिए मुख्यमंत्री भगवंत मान के प्रति आभार व्यक्त कर रही हैं। यह केवल एक आर्थिक मदद नहीं, बल्कि महिलाओं के स्वाभिमान और सशक्तिकरण की दिशा में एक क्रांतिकारी कदम है।”

शिक्षा, स्वास्थ्य और सड़क सुरक्षा बल (SSF) का गठन

मान सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए Dr. Amandeep Kaur Arora ने कहा कि शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में पंजाब ने नई ऊंचाइयों को छुआ है। स्कूलों और अस्पतालों की कायाकल्प के साथ-साथ ‘सड़क सुरक्षा बल’ (Road Safety Force) की स्थापना एक ऐसा कदम है, जिसकी सराहना पूरे देश में हो रही है। इस बल के गठन से सड़क हादसों में कमी आई है और कीमती जानों को बचाने में सफलता मिली है।

विपक्ष पर साधा निशाना

विधायक Dr. Amandeep Kaur Arora ने कहा कि विपक्षी दल केवल राजनीति करते रहे, लेकिन आम आदमी पार्टी की सरकार ने ‘काम की राजनीति’ को प्रधानता दी है। 4 साल के भीतर सभी प्रमुख गारंटियों को पूरा करना यह दर्शाता है कि सरकार की नीयत साफ है और वह पंजाब को ‘रंगला पंजाब’ बनाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

For English News: http://newz24india.in

Related Articles

Back to top button