राज्यदिल्ली

अरविंद केजरीवाल लाए थे सोलर पॉलिसी, भाजपा सिर्फ संशोधन कर रही- प्रियंका कक्कड़

प्रियंका कक्कड़ ने दिल्ली की सोलर पॉलिसी में बदलाव पर भाजपा को घेरा। उन्होंने कहा कि केजरीवाल की नीति में तीनों सेक्टर शामिल थे।

आम आदमी पार्टी की मुख्य प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ ने भाजपा सरकार की सोलर पॉलिसी के प्रावधानों और शर्तों पर सवाल खड़ा किया है। उन्होंने कहा कि यह सोलर पॉलिसी अरविंद केजरीवाल लेकर आए थे, भाजपा की सरकार इसमें सिर्फ संशोधन कर रही है। अरविंद केजरीवाल की पॉलिसी रेजिडेंशियल, इंडस्ट्रीयल और कमर्शियल तीनों के लिए थी, लेकिन भाजपा की पॉलिसी सिर्फ रेजिडेंशियल की बात कर रही है। अरविंद केजरीवाल की पॉलिसी में सोलर पैनल लगाने पर हर यूनिट बिजली उत्पादन पर पैसा मिलता था, लेकिन भाजपा ने संशोधन कर इसे हटा दिया है। दिल्ली में प्रदूषण कम करने के लिए भी सोलर पॉलिसी एक बड़ा कदम था। इसलिए हमारी मांग है कि भाजपा केजरीवाल की पॉलिसी को बढ़ावा दे। भले ही इसका खुद श्रेय ले, लेकिन दिल्ली का नुकसान न करे।

सोलर पॉलिसी में बदलाव पर भाजपा से जवाब की मांग

“आप” की मुख्य प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ ने कहा कि दिल्ली में सोलर पॉलिसी पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल लेकर आए थे। रेखा गुप्ता ने उस पॉलिसी में जो संशोधन किए हैं, उनमें सिर्फ रेजिडेंशियल घरों की बात की गई है। इसमें इंडस्ट्रियल और कमर्शियल सेक्टर की कोई बात नहीं की गई है, जबकि अरविंद केजरीवाल की सोलर पॉलिसी रेजिडेंशियल, इंडस्ट्रियल और कमर्शियल सभी के लिए थी। इस पर भाजपा को अपना रुख साफ करना चाहिए।

also read:- दिल्ली SIR लिस्ट में नाम नहीं है तो क्या करें? 30 सितंबर…

प्रियंका कक्कड़ ने बताया कि अरविंद केजरीवाल की पॉलिसी में जनरेशन बेस्ड इंसेंटिव का प्रावधान था। इसके तहत अगर कोई भी सोलर पैनल लगाता था, तो हर यूनिट के उत्पादन पर उसे इंसेंटिव दिया जाता था, चाहे वह बिजली खुद के इस्तेमाल के लिए हो, ग्रिड पर वापस भेजी जाए, इस्तेमाल हो या न हो। इससे लोगों की कमाई होती थी और हम ज्यादा से ज्यादा लोगों को इस पॉलिसी की तरफ आकर्षित कर पाए थे। दिल्ली में प्रदूषण कम करने के लिए भी यह एक बहुत बड़ा कदम था। उन्होंने कहा कि भाजपा ने इस पॉलिसी में ऐसी शर्तें और संशोधन क्यों किए हैं, जो लोगों को सोलर पैनल लगाने से हतोत्साहित करेंगे? भाजपा को इस बात का स्पष्ट जवाब देना चाहिए।

For English Newshttp://newz24india.in

Related Articles

Back to top button